2000 का नोट मोड़ने पर मोदी रोने लगते हैं-सोशल मीडिया पर एप सर्वे का मजाक
ऐप आधारित सर्वे में शामिल लोगों में से 93 प्रतिशत ने पीएम मोदी के नोटबंदी के कदम का समर्थन किया है।
नई दिल्ली। नोटबंदी को लेकर जहां संसद में हंगामा मचा हुआ है वहीं दूसरी ओर सोशल मीडिया पर ये मु्द्दा हास्य-परिहास का भी अंग बना हुआ है। ताजी खबर में इन दिनों सोशल मीडिया पर मोदी के सर्वे रिपोर्ट पर लोग चर्चा कर रहे हैं।
गुरुवार को #नोटबंदी_लाई_मंदी टॉप ट्रेंड्स में शामिल रहा। ट्विटर पर कुछ यूजर्स ने इस हैशटैग के साथ पीएम नरेंद्र मोदी पर चुटीली टिप्पणियां भी की हैं। आपको बता दें कि ऐप आधारित सर्वे में शामिल लोगों में से 93 प्रतिशत ने नोटबंदी के कदम का समर्थन किया है।
पीएम मोदी कुछ दिनों से अपने भाषण के दौरान भावुक हो जा रहे हैं, इसी पर तंज कसते हुए एक यूजर ने लिखा है, "अब ये अफवाह कौन फैला रहा है कि 2000 का नोट मरोड़ने पर मोदी के रोने की आवाज़ आती है।
इसी तरह के कुछ मजेदार ट्वीट्स और तंज आप भी पढ़िए और समझिए कि लोग क्या-क्या मतलब निकालते हैं और क्या-क्या कहते हैं...



Click it and Unblock the Notifications
