Trump in India: पीएम मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का साझा बयान, आतंकवाद पर हुई चर्चा
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की तरफ से हैदराबाद हाउस में मुलाकात के बाद एक साझा बयान जारी किया गया है। पीएम मोदी ने बयान की शुरुआत में राष्ट्रपति ट्रंप का परिवार समेत भारत आने पर धन्यवाद किया। सूत्रों के मुताबिक भारत और अमेरिका के बीच तीन एमओयू साइन हुए हैं। राष्ट्रपति ट्रंप सोमवार को भारत आए थे और आज रात वापस लौट जाएंगे।

'रक्षा संबंध मजबूती के परिचायक'
पीएम मोदी ने कहा, 'राष्ट्रपति ट्रंप और उनके डेलीगेशन का भारत में एक बार फिर हार्दिक स्वागत है। मुझे विशेष ख़ुशी है की इस यात्रा पर वो अपने परिवार के साथ आए हैं। पिछले आठ महीनों में राष्ट्रपति ट्रंप और मेरे बीच ये पांचवीं मुलाकात है। पीएम मोदी ने इस दौरान मीडिया को जानकारी दी कि दोनों नेताओं के बीच कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई है। इनमें रक्षा और सुरक्षा के अलावा ऊर्जा रणनीतिक साझेदारी, व्यापार और दोनों देशों के लोगों के बीच आपसी संबंध भी शामिल हैं। पीएम मोदी ने कहा, 'भारत और अमेरिका के बीच मजबूत होते रक्षा संबंध हमारी साझेदारी का एक अहम पहलू हैं।' पीएम मोदी ने कहा कि दोनों देशों के वाणिज्य मंत्रियों के बीच व्यापार पर सकारात्मक वार्ता हुई है। उन्होंने बताया, 'दोनों देशों ने फैसला किया है कि हमारी टीमों को ट्रेड वार्ता को कानूनी स्वरूप देना चाहिए। हम इस बात पर राजी हुए हैं कि एक बड़ी ट्रेड डील की शुरुआत होनी चाहिए।' पीएम मोदी ने आगे कहा, 'हमने (भारत और अमेरिका) ने उन लोगों को जिम्मेदार ठहराने के लिए कोशिशों में तेजी लाने पर रजामंदी जताई है जो आतंकवाद का समर्थन करते हैं।'
तीन बिलियन डॉलर की डील डन
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने अपने बयान में इस बात की पुष्टि की है कि भारत के साथ इंडियन नेवी के लिए तीन बिलियन डॉलर वाले एडवांस्ड अमेरिकी मिलिट्री उपकरण की डील को मंजूरी दे दी गई है। इस डील के तहत भारत को अपाचे के अलावा एमएच-60 रोमियो हेलीकॉप्टर्स मिलेंगे जो दुनिया में बेस्ट हैं। राष्ट्रपति ट्रंप के मुताबिक इस डील के बाद भारत-अमेरिका के बीच आपसी रक्षा सहयोग को मजबूती मिल सकेगी। ट्रंप और पीएम मोदी के बीच सुरक्षित 5जी वायरलेस नेटवर्क के अलावा इस पर भी चर्चा हुई है कि कैसे तकनीक का प्रयोग आजादी, तरक्की, समृद्धशीलता के लिए हो सकता है। ट्रंप ने इस दौरान पीएम मोदी के साथ चरमपंथी इस्लामिक आतंकवादी ताकतों से नागरिकों को बचाने पर भी चर्चा की है। उन्होंने बताया कि इन कोशिशों में अमेरिका, पाकिस्तान के साथ उसकी सरजमीं पर मौजूद आतंकियों को खत्म करने के लिए लगातार सक्रिय है।
-
Iran Vs America War: परमाणु ठिकाने, हॉर्मुज की नाकेबंदी और सम्मान की जंग! ईरान क्यों नहीं चाहता युद्ध खत्म हो? -
Iran Vs America: खत्म होने वाला है ईरान-इजराइल युद्ध! ट्रंप के बाद अब मोजतबा खामेनेई भी बातचीत के लिए तैयार -
Iran Israel War: क्या 9 अप्रैल को खत्म हो जाएगा ईरान-इजरायल युद्ध? ट्रंप के दावे का क्या है मतलब? -
Iran US war updates: तेहरान के कई हिस्सों में धमाके; IEA चीफ ने दी वार्निंग, 10 बड़े अपडेट्स -
Iran Vs America War: अमेरिका ने किया सरेंडर! अचानक ईरान से युद्ध खत्म करने का किया ऐलान और फिर पलटे ट्रंप -
Silver Rate Today: चांदी में हाहाकार! 13,606 रुपये की भारी गिरावट, 100 ग्राम से 1 किलो की कीमत जान लीजिए -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच धराशायी हुआ सोना! 13,000 सस्ता, 18K और 22k गोल्ड की ये है कीमत -
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या? -
Iran Vs America: ईरान की 'सीक्रेट मिसाइल' या सत्ता जाने का डर, अचानक ट्रंप ने क्यों किया सरेंडर -
US Iran War: 5 दिन के सीजफायर की बात, 10 मिनट में Trump का पोस्ट गायब! ईरान ने कहा- 'हमारे डर से लिया फैसला’ -
Iran War Impact: क्या महंगे होंगे पेट्रोल-डीजल और LPG सिलेंडर? संसद में PM मोदी ने दिया बड़ा अपडेट -
Bangalore Gold Silver Rate Today : सोना-चांदी धड़ाम, बैंगलोर में कहां पहुंचा ताजा भाव?












Click it and Unblock the Notifications