22 अगस्त को होगी JPC की पहली बैठक, वक्फ (संशोधन) विधेयक 2024 पर होगी चर्चा
Waqf (Amendment) Bill 2024: वक्फ (संशोधन) विधेयक 2024 की समीक्षा कर रही संसद की संयुक्त समिति की पहली बैठक 22 अगस्त को होगी। इस बैठक के दौरान अल्पसंख्यक मामलों का मंत्रालय प्रस्तावित बदलावों के बारे में 31 सदस्यीय पैनल को विस्तृत जानकारी देगा।
ज्ञात हो कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के लोकसभा सांसद जगदंबिका पाल विवादास्पद वक्फ (संशोधन) विधेयक की जांच करने के लिए संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) की अगुवाई करेंगे, जगदंबिका पाल को विधेयक की जांच करने के लिए अध्यक्ष चुना गया है। इस जेपीसी में कुल 31 सदस्य हैं, जिनमें से 21 लोकसभा से और 10 राज्यसभा से हैं, और यह आगामी संसद सत्र के पहले सप्ताह के अंत तक अपनी रिपोर्ट सौंपेगी।

वक्फ (संशोधन) विधेयक, 2024 को 8 अगस्त को केंद्रीय अल्पसंख्यक मंत्री किरण रिजीजू ने लोकसभा में पेश किया था, जिसे कई विपक्षी सदस्यों द्वारा संघीय ढांचे पर विधेयक के संभावित प्रभाव और धार्मिक स्वायत्तता पर इसके कथित अतिक्रमण के बारे में चिंता व्यक्त की थी। इसके बाद विधेयक को संयुक्त संसदीय पैनल को भेजा गया था।
वक्फ संशोधन विधेयक 2024 में वक्फ कानून में 40 संशोधन किए गए हैं, जिसका अधिकांश विपक्षी दलों ने विरोध किया है। विरोध को देखते हुए वक्फ संशोधन विधेयक को संयुक्त संसदीय समिति के पास भेजने का फैसला लिया गया था।
यह भी पढ़ें One Nation, One Election की बातें करते हैं लेकिन, शरद पवार ने पीएम मोदी पर किया कटाक्ष












Click it and Unblock the Notifications