'करियर छोड़ राजनीति में आए, दुनिया में भारत के नंबर वन बनाने तक भगवान न दे मौत': अरविंद केजरीवाल
नई दिल्ली, 8 मई। दिल्ली के मुख्यमंत्री ने अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने नागपुर में भाजपा का नाम लिए बिना मौजूदा केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा। भ्रष्टाचार (Corruption) के मुद्दों समेत महाराष्ट्र की शिक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठाए। सीएम केजरीवाल ने कहा कि हम राजनीति में करियर बनाने के लिए बल्कि करियर छोड़कर आए हैं। मेरा भारत दुनिया का नंबर वन देश बने मैं यही चाहता हूं।

नागपुर में दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल लोकमत मीडिया ग्रुप के गोल्डेन जुबली इवेंट में शिरकत करने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने सरकारी स्कूलों की व्यवस्था को लेकर प्रदेश और केंद्र सरकार को आड़े हाथों लिया। रविवार को नागपुर में सीएम केजरीवाल ने कहा हमें चोरी, भ्रष्टाचार, दंगा और गुंडागर्दी करना नहीं आता। लेकिन हमें स्कूल और अस्पताल बनाना आता है। विकास करना आता है। दिल्ली के सीएम ने महाराष्ट्र का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि वहां सरकारी स्कूलों का हाल बहुत खराब है। दिल्ली में भी आप की सरकार बनने से पहले ऐसी ही स्थिति थी। लेकिन अब बदलाव हो गया है। दिल्ली में 12वीं क्लास में सरकारी स्कूल के नतीजे 97 प्रतिशत आए हैं। 4 लाख बच्चे प्राइवेट स्कूल से सरकारी स्कूल में आए हैं।
सीएम केजरीवाल ने कहा कि सरकारी स्कूलों की पुरानी बिल्डिंग तोड़कर आलीशान बिल्डिंग बनाई, स्विमिंग पूल, लिफ्ट, प्राइवेट स्कूल जैसी सुविधाएं सरकारी स्कूल में दी गई हैं। नागपुर पहुंचे सीएम ने दिल्ली सरकार की जमकर तारीफ की है। शिक्षा के बाद उन्होंने दिल्ली की चिकित्सा व्यवस्था का गुणगान किया। उन्होंने कहा कि दिल्ली में सरकारी अस्पतालों का बुरा हाल था। अब हमने दिल्ली के अस्पतालों को शानदार बना दिया है। दिल्ली में 3 लेवल की मेडिकल सुविधाएं उपलब्ध हैं। मोहल्ला क्लीनिक, पॉली क्लीनिक, सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल। सीएम केजरीवाल ने कहा कि आज दिल्ली में लोग बड़े प्राइवेट अस्पताल में नहीं जाते बल्कि सरकारी अस्पताल जाते हैं।
नागपुर में पत्रकारों से बात करते हुए सीएम केजरीवाल ने कहा कि वे राजनीति में अपना करियर बनाने के लिए नहीं आए हैं बल्कि अपने करियर छोड़कर आए हैं। वे देश के लिए राजनीति करने आए हैं। सत्ता पाने के लिए नहीं। हमें देश बचाना है। सीएम ने आगे कहा 'मैं भगवान से दो ही चीजें मांगता हूं, मेरा भारत दुनिया का नंबर वन देश बने। जब तक मैं भारत को दुनिया का नंबर वन देश नहीं बनाता तब तक मुझे भगवान मृत्यु ना दे।












Click it and Unblock the Notifications