जॉनसन एंड जॉनसन की सिंगल डोज कोविड वैक्सीन के इस्तेमाल को भारत ने दी मंजूरी
जॉनसन एंड जॉनसन की सिंगल डोज कोविड वैक्सीन के इस्तेमाल को भारत ने दी मंजूरी
नई दिल्ली, 7 अगस्त: भारत सरकार ने देश में अमेरिकी फार्मा कंपनी जॉनसन एंड जॉनसन की एक डोज वाली कोरोना वायरस वैक्सीन के इमरजेंसी इस्तेमाल के लिए मंजूरी दे दी है। शनिवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने ट्वीट करते हुए जॉनसन एंड जॉनसन की वैक्सीन को अप्रूवल देने की जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि भारत के पास अब कोरोना के खिलाफ 5 टीके हो गए हैं। इससे कोरोना से पार पाने में मदद मिलेगी।

एक दिन पहले शुक्रवार को ही जॉनसन एंड जॉनसन के भारत सरकार से अपनी सिंगल डोज कोविड-19 वैक्सीन के इमरजेंसी इस्तेमाल के लिए मंजूरी मांगने की बात सामने आई थी। जॉनसन एंड जॉनसन की ओर से बताया गया था कि 5 अगस्त को जॉनसन एंड जॉनसन प्राइवेट लिमिटेड ने भारत सरकार के सामने अपनी कोरोना वैक्सीन के ईयूए के लिए आवेदन दिया था। दो दिन बाद आज (7 अगस्त) को वैक्सीन के इस्तेमाल की मंजूरी दे दी गई है।
जॉनसन एंड जॉनसन ने इससे पहले अप्रैल में अपने टीके का ट्रायल भारत में करने के लिए आवेदन किया था। जिसे इसी हफ्ते कंपनी ने वापस ले लिया था। एक हफ्त पहले को भारतीय दवा नियामक ने बताया था कि जॉनसन एंड जॉनसन ने बिना वजह बताए देश में अपने कोविड वैक्सीन के मंजूरी के अपने प्रस्ताव को वापस ले लिया। चार दिन बाद अब कंपनी ने वैक्सीन के इमरजेंसी इस्तेमाल के लिए फिर से मंजूरी मांगी और उसे मंजूरी मिल गई।
देश में पांच टीकों को मिली है इजाजत
भारत सरकार ने अभी तक पांच टीकों को मंजूरी दी है। इस में एस्ट्राजेनेका और ऑक्सफोर्ड की वैक्सीन ( भारत में कोविशील्ड) का सबसे ज्यादा इस्तेमाल में आ रहा है। इसके बाद भारत में ही तैयार भारत बायोटेक की कोवैक्सिन इस्तेमाल की जा रही है। इसके अलावा रूस की स्पूतनिक वी और मॉडर्न की वैक्सीन को भी मंजूरी मिली है। पांचवा टीका जॉनसन एंड जॉनसन का है, जिसे मंजूरी मिली है। बता दें कि देश में जनवरी से टीका लगाए जाने का काम शुरु हुआ है। देश में 18 साल से ज्यादा के सभी लोगों को टीके लगाए जा रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications