बायोकॉन की कार्यकारी अध्यक्ष किरण मजूमदार के पति जॉन शॉ का निधन, आज होगा अंतिम संस्कार
बायोकॉन की कार्यकारी अध्यक्ष किरण मजूमदार शॉ के पति जॉन शॉ का सोमवार को 72 वर्ष की आयु में निधन हो गया। लाइवमिंट की एक रिपोर्ट के मुताबिक जॉन शॉ का अंतिम संस्कार आज विल्सन गार्डन श्मशान घाट पर किया जाएगा। जॉन शॉ बायोकॉन के पूर्व उपाध्यक्ष भी थे। इसके अलावा बायोकॉन की आधिकारिक वेबसाइट की मानें तो जॉन शॉ निदेशक मंडल के सदस्य भी थे।

जानकारी के मुताबिक जॉन शॉ ने विदेशी प्रमोटर और बायोकॉन समूह की विभिन्न कंपनियों के सलाहकार बोर्ड के सदस्य के रूप में भी कार्य किया था। इसके अलावा उन्होंने मदुरा कोट्स लिमिटेड के पूर्व अध्यक्ष व कोट्स वियाला समूह के पूर्व वित्त एवं प्रबंध निदेशक के रूप में भी कार्य किया था।
जॉन शॉ ने ग्लासगो विश्वविद्यालय से मानद डॉक्टरेट की उपाधि प्राप्त की थी। साथ ही इसी विवि से उन्होंने इतिहास और पॉलिटिकल इकोनॉमिक्स में एमए किया था।
ये भी पढ़ें- किरण चौधरी का हुड्डा पर निशाना, कहा- प्रत्याशी का पता नहीं, अगर ऐसा ही रहा तो आदमपुर भी गंवा देंगे












Click it and Unblock the Notifications