सलमान के आर्म्स एक्ट केस में 18 जनवरी को आएगा फैसला, हो सकती है 7 साल की सजा
काले हिरण के अवैध शिकार के तीन अलग-अलग मामलों में सलमान खान के अलावा सात अन्य आरोपी भी शामिल थे।
जोधपुर। अभिनेता सलमान खान की मुश्किलें बढ़ सकती है, साल 1998 के हथियार कानून मामले में जोधपुर अदालत 18 जनवरी को फैसला सुनाएगी, फैसला सुनाए जाने के दौरान सलमान को हर हालत में अदालत में पेश होने को कहा गया है। गौरतलब है कि राजस्थान हाईकोर्ट ने जुलाई 2016 में सबूतों के अभाव में सलमान को इस मामले में बरी कर दिया था। 'दबंग' सलमान खान से.....हां हां...'मैंने प्यार किया'....
आपको बता दें कि सलमान खान के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 3/25 और 25 के तहत केस चल रहा है, वह यदि इस एक्ट की पहली धारा के तहत दोषी पाए जाते हैं, तो उन्हें अधिकतम तीन साल और दूसरी धारा के तहत दोषी पाए जाते हैं, तो 7 साल की सजा हो सकती है। जोधपुर जिला के मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट दलपतसिंह राजपुरोहित ने सोमवार को दोनों पक्षों की अंतिम बहस सुनने के बाद फैसला सुनाने के लिए 18 जनवरी की तिथि तय की है।
निचली अदालत से मिली सजा को उच्च न्यायालय में चुनौती
गौरतलब है कि अवैध शिकार के तीन अलग-अलग मामलों में सलमान के अलावा सात अन्य आरोपी भी शामिल थे।
जोधपुर में फिल्म 'हम साथ साथ हैं' की शूटिंग कर रहे थे
मालूम हो कि जोधपुर के सुदूरवर्ती इलाके भावड में 26 सितंबर, 1998 को और इसी इलाके के घोड़ा फार्म्स में 28 सितंबर, 1998 को काले हिरण का अवैध शिकार किया गया था। सलमान उस समय जोधपुर में फिल्म 'हम साथ साथ हैं' की शूटिंग कर रहे थे।
घोड़ा फार्म हाउस मामले में पांच साल की सजा सुनाई जा चुकी है
शिकार के तीन मामलों में से एक में उन्हें एक साल और घोड़ा फार्म हाउस मामले में पांच साल की सजा सुनाई जा चुकी है, हालांकि, राजस्थान हाई कोर्ट ने फिलहाल सजा पर रोक लगा रखी है।













Click it and Unblock the Notifications