JNUSU Election Results 2017: भारतीय सैनिक की बेटी हैं प्रेजिडेंट गीता कुमारी

नई दिल्ली। भारत क्या विश्व के प्रतिष्ठित संस्थानों में से एक जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव में लेफ्ट ने अपना परचम लहरा दिया हैं। इस चुनाव की चारों सेंट्रल पैनल की सीटों पर लेफ्ट संगठनों के उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की है।

लेफ्ट गठबंधन की तरफ से गीता कुमारी ने अध्यक्ष पद का चुनाव जीत लिया है। गीता कुमारी ने ये जीत एबीवीपी उम्मीदवार निधि त्रिपाठी को हराकर हासिल की है।

आइए एक नजर डालते हैं गीता कुमारी के जीवन पर...

हरियाणा के पानीपत

हरियाणा के पानीपत

  • जेएनयू की नई अध्यक्ष गीता कुमारी मूल रूप से हरियाणा के पानीपत की रहने वाली हैं।
  • उनके पिता आर्मी में हैं और गीता ने अपनी प्राइमरी शिक्षा इलाहाबाद और गुवाहाटी के आर्मी स्कूल से पूरी की है।

स्कूल ऑफ लैंगुएज की काउंसलर

स्कूल ऑफ लैंगुएज की काउंसलर

  • गीता ने साल 2011 में जेएनयू में गीता ने बीए कोर्स में एडमिशन लिया था और वो इस वक्त स्कूल ऑफ सोशल साइंस से एम.फिल कर रही हैं।
  • गीता दो बार स्कूल ऑफ लैंगुएज की काउंसलर रहीं।

गीता की छवि प्रखर और स्पष्ट वक्ता के रूप में

गीता की छवि प्रखर और स्पष्ट वक्ता के रूप में

  • गीता आइसा यानी ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (AISA) की मेंबर हैं।
  • गीता की छवि प्रखर और स्पष्ट वक्ता के रूप में हैं।
  • साल 2012 में निर्भया गैंगरेप के खिलाफ गीता ने आंदोलन छेड़ा था।
  • आईसा, एसएफआई और डीएसएफ

    आईसा, एसएफआई और डीएसएफ

    जेएनयू में हुए स्टूडेंट यूनियन के चुनाव के नतीजे शनिवार देर रात जारी कर दिए गए। चारों सीटों पर यूनाइटेड लेफ्ट पैनल (आईसा, एसएफआई और डीएसएफ) ने बाजी मारी है।

    464 वोटों से हरा दिया

    464 वोटों से हरा दिया

    छात्रसंघ अध्यक्ष की पोस्ट के लिए मैदान में उतरीं लेफ्ट पैनल की गीता कुमारी ने एबीवीपी की निधि त्रिपाठी को 464 वोटों से हरा दिया। गीता को जहां 1506 वोट मिले, वहीं 1042 वोटों के साथ निधि दूसरे नंबर पर रहीं। इन चुनावों के लिए शुक्रवार को 58.69% वोटिंग हुई थी। कुल 7904 वोटर्स में से 4639 ने वोट डाले थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+