JNU हिंसा: कैंपस में टूटे फर्नीचर और बिखरे शीशे, तस्वीरों में देखें यूनिवर्सिटी का खौफनाक मंजर

नई दिल्ली। देश के चर्चित जवाहरलाल नेहरु विश्वविद्यालय में कुछ नकाबपोश लोगों के छात्रों और टीचर्स पर हमले की घटना के बाद बवाल मचा हुआ है। रविवार की दोपहर हुई इस हिंसा में कई छात्रों को गंभीर चोटे आई हैं जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की जानकारी मिलते हुए जेएनयू में भारी सुरक्षाबल पहुंचा हुआ है और घायल छात्रों को अस्पताल पहुंचाया जा रहा है।

आरोप प्रत्यारोप का दौर शुरू

आरोप प्रत्यारोप का दौर शुरू

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक जेएनयू के CSRD की फैकल्टी सुचरिता सेन को सिर में चोट लगने के बाद एम्स में भर्ती कराया गया। घटना के बाद आरोप प्रत्यारोप का दौर भी शुरू हो गया है। एक तरफ जहां जेएनयू छात्र संघ ने हमले का आरोप अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) पर लगाया है वहीं दूसरी तरफ एबीवीपी सदस्यों का कहना है कि उनके छात्रों पर भी हमला किया गया है कई लोग घायल हुए हैं।

आइशी घोष पर भी हुआ हमला

आइशी घोष पर भी हुआ हमला

बता दें कि जेएनयू छात्र संघ की अध्यक्ष आइशी घोष पर भी हमला हुआ है और उन्हें गंभीर चोटें आई हैं। आइशी ने मीडिया को बताया, 'मुझ पर बड़ी क्रूरता के साथ मास्क पहने गुंडों ने हमला किया। मेरा खून बह रहा है। टीवी रिपोर्ट्स के मुताबिक, लेफ्ट की छात्र इकाई के कार्यकर्ता और जेएनयू के टीचर्स फीस वृद्धि के मुद्दे पर प्रदर्शन कर रहे थे और इसी दौरान मारपीट हुई है। जेएनयू छात्र संघ ने दावा किया कि साबरमती और दूसरे हॉस्टल में एबीवीपी के सदस्यों ने घुसकर छात्रों की पिटाई की, पथराव किया और फिर तोड़फोड़ भी की गई।

एबीवीपी ने लगाया ये आरोप

एबीवीपी ने लगाया ये आरोप

जेएनयू में हिंसा के बाद अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के छात्र नेताओं ने कथित तौर पर आरोप लगया है कि जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) के पेरियार छात्रावास के छात्रों के साथ वामपंथी छात्रों ने मारपीट कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया है। करीब चार से पांच सौ वाम सदस्य पेरियार छात्रावास में इकट्ठा हुए, यहां तोड़फोड़ कर जबरन घुसपैठ की और अंदर बैठे एबीवीपी के कार्यकतार्ओं को पीटा। एबीवीपी इस हमले ने करीब 15 छात्रों को गंभीर चोटें आई हैं और 11 का अभी कुछ पता नहीं चला है।

कई नेताओं ने दी प्रतिक्रिया

जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में हुई हिंसा पर कई नेताओं की प्रतिक्रिया भी आनी शुरू हो गई है। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि जेएनयू में हुई हिंसा को सुनकर मैं बहुत चकित हूं। उन्होंने कहा कि छात्रों पर बेरहमी से हमला किया गया। पुलिस को तुरंत हिंसा रोकनी चाहिए और शांति बहाल करनी चाहिए। वहीं कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने जेएनयू में हुए बवाल पर ट्वीट करते हुए कहा कि, इस घटना से हैरान हूं। हमारे देश पर फांसीवादियों का नियंत्रण है और वे हमारे बहादुर छात्रों की आवाज से डर गए हैं। हिंसा के बाद जेएनयू में छात्रों पर हमले के खिलाफ दिल्ली पुलिस मुख्यालय के बाहर छात्रों ने विरोध प्रदर्शन किया।

यह भी पढ़ें: JNU हिंसा: राहुल बोले- फांसिस्ट कंट्रोल कर रहे हैं भारत को

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+