जेएनयू हिंसा में नाम आने के बाद पहली बार सामने आईं कोमल शर्मा, बोलीं- वीडियो में दिख रही लड़की मैं नहीं

नई दिल्ली। जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में 5 जनवरी को नकाबपोशों द्वारा छात्रों की पिटाई की गई थी। इस मामले में दिल्ली पुलिस ने 9 लोगों को पूछताछ में शामिल होने के लिए नोटिस भेजा था। दिल्ली पुलिस ने इस हिंसा के मामले में नकाबपोश लड़की की पहचान करने का दावा किया था। वीडियो और फोटो के आधार पर दिल्ली पुलिस ने कोमल शर्मा को पूछताछ के लिए बुलाया था, लेकिन वह नहीं पहुंची थीं। नोटिस के बावजूद ना आने के बाद पुलिस ने कोमल शर्मा को फरार घोषित किया है। वहीं, पूरे मामले में पहली बार कोमल शर्मा का बयान आया है।

कोमल शर्मा ने राष्ट्रीय महिला आयोग को लिखी चिट्ठी

कोमल शर्मा ने राष्ट्रीय महिला आयोग को लिखी चिट्ठी

कोमल शर्मा ने राष्ट्रीय महिला आयोग को चिट्ठी लिखकर अपना पक्ष रखा है और कहा है कि वीडियो-फोटो में हाथ में डंडे लेकर दिखाई देने वाली लड़की वह नहीं हैं। कोमल ने कहा है कि उनको फंसाया जा रहा है। राष्ट्रीय महिला आयोग को लिखे पत्र में कोमल शर्मा ने अपनी छवि धूमिल करने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि जिस तरीके से उनका नाम उछाला जा रहा है, वह सही नहीं है। इसके पहले, पुलिस ने कहा था कि जो नकाबपोश लड़की वीडियो में देखी गई थी, वह दिल्ली विश्वविद्यालय की है।

दिल्ली पुलिस ने कोमल सहित तीन को फरार घोषित किया है

जेएनयू में पांच जनवरी को हुई हिंसा के मामले में वीडियो में दिखाई देने वाली नकाबपोश लड़की की पहचान को लेकर कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था उक्त लड़की एबीवीपी की कार्यकर्ता कोमल शर्मा है और वह दिल्ली यूनिवर्सिटी की सेकेंड ईयर स्टूडेंट है। जबकि अन्य दो लोगों रोहित शाह और अक्षत अवस्थी के भी एबीवीपी से जुड़ा होने का दावा किया गया था। इन तीनों को दिल्ली पुलिस ने फरार घोषित किया है।

जेएनयू में नकाबपोश बदमाशों ने किया था हमला

जेएनयू में नकाबपोश बदमाशों ने किया था हमला

5 जनवरी को जेएनयू कैंपस में 40-50 नकाबपोश बदमाशों ने हमला कर दिया था। इन्होंने छात्रों और अध्यापकों पर हमला किया था। इसमें विश्वविद्यालय की छात्रसंघ अध्यक्ष आइशी घोष, प्रोफेसर सुचित्रा सेन समेत 34 लोग घायल हुए थे। वहीं, एबीवीपी की जेएनयू इकाई के अध्यक्ष दुर्गेश कुमार का आरोप है कि आइशी घोष और अन्य छात्रों ने खुद को चोट पहुंचाई है। उनका कहना है कि इस हमले में एबीवीपी के 25 कार्यकर्ता घायल हुए हैं और अध्यक्ष पद के पूर्व उम्मीदवार मनीश जांगिड़ का हाथ टूट गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+