JNU Violence: दिल्ली पुलिस नकाबपोश हमलावरों की ऐसे करेगी पहचान
नई दिल्ली। जेएनयू हिंसा मामले में नकाबपोश हमलावरों की पहचान और उनकी गिरफ्तारी को लेकर दिल्ली पुलिस पर लगातार दबाव बढ़ रहा है। नकाबपोश हमलावरों ने रविवार को जेएनयू कैंपस में घुसकर छात्रों और शिक्षकों की पिटाई की थी। इस हिंसा के मामले को लेकर एबीवीपी और लेफ्ट संगठन आमने-सामने हैं और दोनों एक-दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं। इस बीच नकाबपोश हमलावरों की पहचान के लिए फेस रिकग्निशन तकनीक का इस्तेमाल कर रही है। जानकारी के मुताबिक, क्राइम ब्रांच की एक टीम जेएनयू पहुंची।

फेस रिकग्निशन तकनीक से होगी नकाबपोशों की पहचान
दिल्ली पुलिस ने छात्रों को जांच में शामिल होने और अपना बयान दर्ज कराने को कहा है। बताया जा रहा है कि एक हिंदू संगठन के उस बयान को भी रिकॉर्ड करने के लिए टीम गाजियाबाद जाएगी, जिसने जेएनयू में हमले की जिम्मेदारी ली है। जेएनयू में रविवार को हुई हिंसा को लेकर दिल्ली पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। पुलिस द्वारा दर्ज की गई एफआईआर में दावा किया गया है कि रविवार शाम को पीसीआर को हमले के संबंध में 100 से अधिक कॉल आए थे।

दिल्ली पुलिस ने दर्ज की FIR
एफआईआर में लिखा गया है कि, रविवार शाम यूनिवर्सिटी परिसर में कई अज्ञात नकाबपोश घुस आए और उन्हें मारपीट-तोड़फोड़ की। हिंसा लगभग 3.45 बजे हुई जब छात्रों के दो समूह आपस में भिड़ गए। जिसके बाद संपत्ति के नुकसान की खबरें सामने आईं। पुलिस ने अपनी एफआईआर में कहा कि, जेएनयू के छात्र पिछले कुछ दिनों से हॉस्टल फीस वृद्धि के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। हाईकोर्ट के निर्देश के अनुसार, प्रशासनिक ब्लॉक के 100 मीटर के दायरे में किसी भी विरोध की अनुमति नहीं है।

जेएनयू में नकाबपोशों ने किया था हमला
इंस्पेक्टर की अगुआई में एक पुलिस दल 5 जनवरी को दोपहर बाद 3.45 बजे प्रशासनिक ब्लॉक में तैनात किया गया, कुछ छात्रों के बारे में सूचना मिली कि पेरियार हॉस्टल में इकट्ठा हुए हैं और उनके बीच लड़ाई हुई है और वे संपत्ति को नुकसान पहुंचा रहे हैं। इस पर इंस्पेक्टर अन्य पुलिसकर्मियों के साथ पेरियार हॉस्टल पहुंचे जहां उन्होंने लगभग 50 लोगों को नकाब पहने और लाठियों से लैस पाया। भीड़ हॉस्टल में छात्रों को पीट रही थी और संपत्ति को नुकसान पहुंचा रही थी। लेकिन पुलिस को देखकर वे सभी भाग गए।
-
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
VIDEO: सुरों की 'देवी' को विदा करने पहुंचे क्रिकेट के भगवान! आशा भोंसले को देख फूट-फूटकर रो पड़े सचिन -
Trump Vs China: अमेरिका पर भड़का चीन, ट्रंप को दी चेतावनी, कहा- 'कोई हमारे मामलों में दखल न दे' -
'Kanika Sharma की वजह से लड़कियां 32 टुकड़ों में कट रहीं', मुस्लिम से शादी पर हिंदू शेरनी रिद्धिमा बरसीं












Click it and Unblock the Notifications