जेएनयू हिंसा मामले में 9 आरोपी छात्रों को क्राइम ब्रांच ने भेजा नोटिस

नई दिल्‍ली। JNU हिंसा में जांच की प्रक्रिया लगातार आगे बढ़ रही है। दिल्ली पुलिस के सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, पुलिस ने उन 9 छात्रों को नोटिंस भेजा है जिनकी पहचान वायरल वीडियो और फोटो के आधार पर की गई थी। साथ ही 7 और छात्रों की पहचान की गई है। दिल्ली पुलिस ने नोटिस भेजकर उन सभी नौ छात्रों को कल यानी सोमवार से जांच में शामिल होने के लिए कहा है। कमला मार्केट स्थित क्राइम ब्रांच के एसआईटी ऑफिस में उन्‍हें पेश होने के लिए कहा गया है।

जेएनयू हिंसा मामले में 9 आरोपी छात्रों को क्राइम ब्रांच ने भेजा नोटिस

JNU में 5 जनवरी को कुछ नकाबपोशों ने छात्रों और वहां के टीचरों पर हमला किया था।जिसमें कई छात्र-छात्राएं घायल हो गए थे। इस घटना से जेएनयू परिसर में हाहाकार मचा गया था। लोगों में दर के हालत पैदा हो गए। ऐसे में 9 आरोपी छात्रों में छात्राएं भी शामिल हैं। दिल्‍ली पुलिस ने उन्‍हें भी नोटिस जारी किया है। पुलिस ने छात्राओं से खुद ही पूछताछ का समय और जगह बताने को कहा गया है, ताकि वे बिना किसी दिक्‍कत के समय पर आकर पूछताछ में शामिल हो सकें।

इतना ही नहीं इसके अलावा आरोपी छात्रों को कमला नगर स्थित एसआईटी के कार्यालय में पेश होने को कहा गया है। पुलिस ने बताया कि पूछताछ के लिए पेश न होने वाले छात्रों को दोबारा से नोटिस जारी कर तलब किया जाएगा। JNU में हुई हिंसा के खिलाफ देश के कई हिस्‍सों में विरोध-प्रदर्शन हुआ। देश के अन्‍य शैक्षिक संस्‍थानों के छात्र भी इसमें शामिल हुए। राजनीतिक दलों के हस्‍तक्षेप के बाद इस विवाद ने राजनीतिक तूल पकड़ लिया है। जानकारी के मुताबिक अब में वामपंथी छात्र संगठनों और एबीवीपी एक-दूसरे पर हिंसा करने का आरोप लगा रहे हैं। वहीं, दिल्‍ली पुलिस की ओर से जारी फोटो में दोनों पक्षों के कार्यकर्ताओं के नाम शामिल हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+