JNU: छात्रों की हड़ताल जारी, प्रशासन ने की कक्षाओं में वापस लौटने की अपील

नई दिल्ली। देश की प्रसिद्ध यूनिवर्सिटी जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में कुछ दिनों से लगातार कोई ना कोई विवाद सामने आ रहा है। पहले छात्रावास फीस में बढ़ोतरी को लेकर और अब स्वामी विवेकानंद की मूर्ति खंडित होने के बाद छात्रों का एक समूह हड़ताल पर चला गया है। हड़ताल कर रहे छात्र समूह की वजह से वहां पढ़ने आने वाले अन्य छात्रों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रविवार को जेएनयू प्रशासन ने स्ट्राइक कर रहे छात्रों से कक्षाओं में वापस लौटने की अपील की है।

JNU Students strike continues administration appeals to return to categories

बता दें कि, हड़ताल कर रहे छात्र अपनी कक्षाओं में नहीं जा रहे और अन्य छात्रों को भी क्लास में जाने से रोक रहे हैं। ऐसे में जेएनयू शैक्षणिक कार्यक्रमों में भाग लेने वाले और विश्वविद्यालय में निरंतरता के लिए अपनी शैक्षणिक आवश्यकताओं को पूरा करने की योजना बनाने वाले हजारों छात्र इससे प्रभावित हो रहे हैं। जेएनयू प्रशासन ने एक पत्र जारी करते हुए छात्रों से हड़ताल खत्म करने की अपील की है।

यह भी पढे़ं: दुनिया की सबसे ऊंची मूर्ति का तमगा खो देगी स्टैच्यू ऑफ यूनिटी, देश में ही बन रही हैं 2 ऐसी प्रतिमाएं

प्रशासन ने हड़ताल कर रहे छात्रों से कहा कि वह तुरंत अपनी स्ट्राइक को वापस लें और कक्षाओं में लौटें। प्रशासन ने कहा कि विश्वविद्यालय छात्रों को अपने शैक्षणिक कार्य को फिर से शुरू करने की अपील करता है ताकि पहले से हुए नुकसान की भरपाई हो सके। शैक्षणिक कैलेंडर को अकादमिक परिषद और कार्यकारी परिषद द्वारा अनुमोदित किया गया है इसमें छात्रों को समय सीमा में कोई ढील नहीं दी जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+