JNU विवाद: कन्हैया को मिली जमानत, कल हो सकती है रिहाई
नयी दिल्ली। जेएनयू विवाद मामले में गिरफ्तार छात्र संघ नेता कन्हैया कुमार को आज अतंरिम जमानत मिल गई है। दिल्ली हाईकोर्ट ने कन्हैया को 6 महीने की अंतरिम जमानत दे दी है। कन्हैया को 10 हजार के बेल बॉन्ड पर जमानत दी गई है और माना जा रहा है कि कल उनकी रिहाई हो सकती है। साथ ही कोर्ट ने कहा है कि वो मामले की जांच में पुलिस की मदद करेंगे। देशद्रोह के आरोपी जेल में मांग रहे हैं सिगरेट और बिरयानी

वहीं दिल्ली पुलिस ने कन्हैया के जमानत का विरोध किया। दिल्ली पुलिस के वकील राहुल मेहरा ने कहा कि उनके पास पर्याप्त सबूत है। सीसीटीवी फुटेज के अलावा कई स्वतंत्र गवाह भी है,लेकिन कोर्ट ने उनकी दलीलों को खारिज करते हुए कन्हैया की जमानत को मंजूरी दे दी। जमानत मिलने से खुश कन्हैया के परिवारवालों ने कहा कि ये सत्य की जीत हुई है और उनकी ये लड़ाई आगे भी जारी रहेगी। जानें किस देश में कैसा है राजद्रोह के खिलाफ कानून?
क्या है जेएनयू विवाद
आपको बता दें कि जेएनयू में 9 फरवरी को संसद पर हमले के गुनहगार अफजल गुरु के समर्थन में नारेबाजी की गई थी। जेएनयू में साबरमती हॉस्टल के सामने शाम 5 बजे कार्यक्रम का आयोजन कर देश विरोधी नारेबाजीकी गई। जिसके आरोप में पुलिस ने छात्रसंघ नेता कन्हैया कुमार को गिरफ्तार किया। वहीं उनके अलावा उमर खालिद, आनिर्बान समेत कई छात्र गिरफ्तार किए गए।












Click it and Unblock the Notifications