जेएनयू विवाद: 21 छात्रों को नोटिस, उमर-अनिर्बान के लैपटॉप जब्त करने का आदेश
नयी दिल्ली। जेएनयू देशविरोधी नारों के आरोप में 21 छात्रों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। जेएनयू के कुलपति एम जगदीश कुमार द्वारा गठित की गई आंतरिक जांच कमेटी ने कैंपस में देशविरोधी नारे लगाए जाने के आरोप में इन छात्रों को नोटिस जारी कर उनसे जवाब मांगा है। इन छात्रों में उमर खालिद और अनिर्बान भट्टाचार्य के नाम भी शामिल हैं।

जांच कमेटी ने उन छात्रों को यूनिवर्सिटी के नियमों का उल्लंघन करने का दोषी पाया है। कमेटी इन छात्रों के जवाब का इंतजार कर रही है। उनके जवाब के बाद उनपर चीफ प्रॉक्टर आगे की कार्रवाई करेगी। वहीं दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने इस मामले में उमर खालिद और आनिर्बान के लैपटॉप जब्त कर दिया है।
मामले की जांच कर रही दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने जेएनयू को एक नोटिस भेजकर उमर और अनिर्बान के कमरों की तलाशी की जरूरत बताई है। आपको बता दें कि 9 फरवरी को जेएनयू कैंपस में अफजल गुरु की शहादत पर एक कार्यक्रम आयोजित किया गया था, जिसमें देशविरोधी नारे लगाए गए थे।












Click it and Unblock the Notifications