JNU विवाद: 2 मार्च तक तिहाड़ जेल के बैरक नंबर 3 में रहेगा कन्हैया कुमार
नयी दिल्ली (ब्यूरो)। जेएनयू छात्र संघ अध्यक्ष कन्हैया कुमार के साथ पटियाला हाउस कोर्ट कैंपस में हुई हाथापाई के बाद सुप्रीम कोर्ट ने उसे 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। सीधे शब्दों में कहें तो कन्हैया कुमार को 2 मार्च तक तिहाड़ जेल भेज दिया गया है। कन्हैया को तिहाड़ की जेल नंबर 3 में रखा जाएगा। JNU विवाद: पेशी के दौरान पटियाला हाउस कोर्ट कैंपस में वकीलों ने की कन्हैया कुमार की पिटाई

इसके अलावा सुप्रीम कोर्ट की ओर से भेजे गए पांच वकीलों पर पत्थर फेंके गए। उनके खिलाफ प्रदर्शन करते हुए पटियाला हाउस कोर्ट के वकीलों के एक धड़े ने नारेबाजी भी की।












Click it and Unblock the Notifications