JNU विवाद: पेशी के दौरान पटियाला हाउस कोर्ट कैंपस में वकीलों ने की कन्हैया कुमार की पिटाई
नयी दिल्ली (ब्यूरो)। पटियाला हाउस कोर्ट में जेएनयू छात्र संघ के अध्यक्ष कन्हैया कुमार की पेशी के दौरान वकीलों ने पीट दिया है। इस मामले में सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली पुलिस कमिश्नर बीएस बस्सी को तलब किया है। सुप्रीम कोर्ट ने ऐसा इसलिए किया है क्योंकि कोर्ट में पेशी के दौरान दिल्ली पुलिस को सुरक्षा व्यवस्था कायम रखने के सख्त निर्देश दिए गये थे।

जानकारी के मुताबिक कन्हैया कुमार को पेशी के लिए ले जाते समय वकीलों ने देशद्रोहियों को फांसी देने की मांग करते हुए नारेबाजी शुरु कर दी। इसी दौरान वकील दो गुट में बंट गऐ और मारपीट शुरु हो गई। वकीलों के हंगामे के सामने पुलिस बेबस नजर आई।
सख्त हुई सुप्रीम कोर्ट
इस घटना के बाद से सुप्रीम कोर्ट सख्त हो गई है और 6 सदस्यों का डेलीगेशन पटियाला कोर्ट भेजा है। इसमें राजीव धवन, कपिल सिब्बल, दुष्यंत दवे, अजीत सिन्हा ए डी एन राव, हरिन रावल शामिल हैं। ये डेलीगेशन पता लगा कर सुप्रीम कोर्ट को रिपोर्ट देगा कि पटियाला हाउस कोर्ट मे क्या हंगामा हो रहा है।












Click it and Unblock the Notifications