JK: कश्मीर में बिगड़े हालात, अमित शाह ने बुलाई बैठक, मायावती ने किया ये Tweet

श्रीनगर,03 जून। कश्मीर में एक बार फिर से हालात बिगड़े हैं। आतंकियों द्वारा की जा रही टारगेट किलिंग पर आज से कश्मीरी पंडितों ने सामूहिक पलायन का ऐलान किया है तो वहीं बिगड़े हालत के मुद्देनजर आज देश के गृहमंत्री अमित शाह ने जम्मू-कश्मीर के हालात की समीक्षा बैठक बुलाई है। जिसमें उपराज्यपाल मनोज सिन्हा, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल, सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे, केंद्र शासित प्रदेश के अर्धसैनिक बलों और नागरिक प्रशासन के शीर्ष अधिकारी शामिल होंगे।

Recommended Video

    Jammu Kashmir Target Killing: Amit Shah ने LG Manoj Sinha के साथ की बैठक | वनइंडिया हिंदी | #News
    JK: कश्मीर में बिगड़े हालात, अमित शाह ने बुलाई बैठक, मायावती ने किया ये Tweet

    आपको बता दें कि इन दिनों घाटी में फिर नफरत की आग सुलगती दिखाई पड़ रही है। बीते 26 दिनों में 10 हिंदूओं की हत्या हो चुकी है। लोगों के अंदर दहशत फैल गई है। इन आतंकी घटनाओं से दूसरे राज्यों से आए लोग बुरी तरह से घबरा गए हैं, वो डर के मारे घाटी छोड़ने को विवश हैं । 30-40 परिवार ने तो श्रीनगर छोड़ भी दिया है तो वहीं पीएम पैकेज के तहत काम कर रहे कश्मीरी पंडित अजय ने जम्मू पहुंच कर कहा कि हालात घाटी में इस वक्त 1990 से भी बुरे हो गए हैं।

    केन्द्र सरकार ऐसे दोषी तत्वों के विरूद्ध सख्त कार्रवाई करे

    कश्मीर के बिगड़े हालात पर राजनीति भी गर्मा गई है। यूपी की पूर्व सीएम मायावती ने ट्वीट करके कहा है कि 'जम्मू-कश्मीर में आए दिन निर्दोष लोगों की हत्यायें हो रही हैं। अभी हाल ही में वहाँ राजस्थान के निवासी व बैंक मैनेजर की हुई हत्या अति-दुःखद व चिन्तनीय भी। इससे वहाँ दहशत का वातावरण व्याप्त है। केन्द्र सरकार ऐसे दोषी तत्वों के विरूद्ध सख्त कार्रवाई करे, बीएसपी की यह माँग।'

    गौरतलब है कि जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में गुरुवार को बैंक कर्मचारी विजय कुमार की हत्या हुई थी। विजय मूल रुप से राजस्थान के रहने वाले थे और यहां कुलगाम के एक बैंक में नौकरी करते थे। यही नहीं इस घटना के बाद बड़गाम मेंआतंकवादियों ने चदूरा इलाके में एक ईंट भट्टे में काम करने वाले 2 मजदूरों पर फायरिंग कर दी। दोनों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया लेकिन एक की मौत हो गई। जबकि दूसरे व्यक्ति हालत गंभीर बताई जा रही है। मृतक बिहार का रहने वाला था और उसकी उम्र मात्र 17 साल थी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+