Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

सुरक्षा बलों की बड़ी कार्रवाई, लश्कर-ए-इस्लाम चीफ अब्दुल कयूम मारा गया

उरी (जम्मू-कश्मीर)। घाटी में आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई का दौर जारी है। इस बीच भारतीय सेना को बड़ी कामयाबी मिली है। सुरक्षा बलों ने उरी सेक्टर में आतंकी संगठन लश्कर-ए-इस्लाम के प्रमुख अब्दुल कयूम नजर को मार गिराया है। आतंकी अब्दुल कयूम नजर को उस समय मारा गया जब वह पाकिस्तान से लौट रहा था। अब्दुल कयूम नजर दो साल से भारतीय सेना की वांटेड लिस्ट में शामिल था।

आतंकी अब्दुल कयूम नजर कई हमलों में था शामिल

सुरक्षा बलों की बड़ी कार्रवाई, मारा गया मोस्ट वांटेड आतंकी

आतंकी अब्दुल कयूम नजर घाटी में लगातार हुए कई हमलों में शामिल बताया जाता है, इसमें मोबाइल टॉवर पर हुआ हमला शामिल है। अब्दुल कयूम नजर हिजबुल मुजाहिदीन से अलग होकर लश्कर ए इस्लाम आतंकी संगठन बनाया। अब्दुल कयूम नजर को हिजबुल मुजाहिदीन के मुखिया सैयद सलाहुद्दीन को निकाला था। अब्दुल कयूम नजर पर निर्दोष लोगों को मारने और हुर्रियत नेताओं पर हमले और टेलीकम्यूनिकेशन सेट-अप पर हमले कराने के भी आरोप लगे थे।

अब्दुल कयूम नजर कई साल से उत्तरी कश्मीर में पुलिस और सेना के लिए मोस्ट वांटेड आतंकियों की लिस्ट में थे। नजर उस समय चर्चा में आया जब उसने मोबाइल टॉवर पर हमले किए और सोपोर में 6 नागरिकों की हत्या की थी। इन हमलों के लिए भारतीय सुरक्षा एजेंसियों ने नजर और उसके सहयोगी इम्तियाज कुंडू को जिम्मेदार ठहराया था। पुलिस ने गिरफ्तारी के लिए अब्दुल कयूम नजर के खिलाफ 10 लाख का इनाम रखा था। नजर 16 साल की उम्र में आतंकी गतिविधियों में शामिल हुआ था। उसे 1992 में गिरफ्तार किया गया और बाद छूट गया था।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+