अनंतनाग में पकड़े गए जिंदा आतंकी का कबूलनामा, देखिए VIDEO

जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में आतंकियों ने एक बैंक घुसने की कोशिश की। इसी दौरान सीआरपीएफ के जवानं की आतंकियों से झड़प हो गई।

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में एक आतंकी को जिंदा पकड़ने में कामयाबी मिली है। ये आतंकी उस समय पकड़ा गया जब दो आतंकियों ने अनंतनाग में एक बैंक में घुसने की कोशिश की थी। इसी दौरान उन आतंकियों की सीआरपीएफ टीम से झड़प हो गई। दोनों ओर से फायरिंग के बीच एक आतंकी को जवानों ने पकड़ लिया। हालांकि इस दौरान दूसरा आतंकी भागने में कामयाब रहा।

अनंतनाग में पकड़ा गया जिंदा आतंकी, CRPF टीम पर किया था हमला

गिरफ्त में एक आतंकी, एक हुआ फरार

जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में आतंकियों ने एक बैंक घुसने की कोशिश की। इसी दौरान सीआरपीएफ के जवानं की आतंकियों से झड़प हो गई। इसी दौरान एक आतंकी ने सीआरपीएफ के एक जवान से बंदूक छीनने की कोशिश की, लेकिन उसे कामयाबी नहीं मिली। इस आतंकी को जवानों ने जिंदा पकड़ लिया। वहीं दूसरा आतंकी फायरिंग करते हुए भागने में कामयाब रहा। फिलहाल फायरिंग में एक जवान घायल भी हुआ है, उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पकड़े गए आतंकी पहचान मुनीर अहमद के तौर पर हुई है। बताया जा रहा है कि वह जवानों की बंदूक छीनने की योजना से ही आया था। बता दें कि पिछले कुछ दिनों से घाटी में हालात बेहद खराब हैं। लगातार आतंकी घटनाएं सामने आ रही है। एक दिन पहले कुपवाड़ा में आतंकियों ने सेना के एक कैंप पर हमला किया जिसमें एक कैप्टन समेत भारतीय सेना के तीन जवान शहीद हो गए थे। वहीं हमले की जवाबी कार्रवाई में दो आतंकी भी मारे गए थे। इस हमले के बाद मारे गए आतंकियों के शव की मांग को लेकर स्थानीय लोगों ने हंगामा और पथराव किया। इस दौरान सेना की ओर से फायरिंग में एक बुजुर्ग की मौत हो गई थी।

अनंतनाग में पकड़े गए आतंकी ने क्या कुछ कहा देखिए पूरा वीडियो...

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+