J&K भाजपा के अध्यक्ष रवींद्र रैना को कोरोना, जितेंद्र सिंह और राम माधव सेल्फ क्वारंटीन में
नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर भाजपा के अध्यक्ष रवींद्र रैना कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। रवींद्र रैना का कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आने के बाद केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह और भाजपा महासचिव राम माधव सेल्फ क्वारंटीन में चले गए हैं। दोनों नेताओं ने हाल के दिनों में रैना से मुलाकात की थी। ऐसे में एहतियात के तौर पर दोनों ने खुद को आइसोलेट कर लिया है।

जितेन्द्र सिंह ने ट्वीट करते हुए लिखा, मुझे पता चला है कि जम्मू कश्मीर बीजेपी अध्यक्ष रविंद्र रैना कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इसकी जानकारी होते ही मैं आज 4 बजे तत्काल प्रभाव से क्वारंटाइन में चला गया हूं। वह हमारे साथ 12 जुलाई को श्रीनगर से बांदीपोरा तक साथ में थे। ऐसे में मैं आइसोलेशन में जा रहा हूं।
राम माधव ने ट्वीट कर लिखा है, मेरे साथी और जम्मू कश्मीर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र रैना आज कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं। मैं पिछले 48 घंटों से उनके साथ श्रीनगर में था। पिछले दो हफ्ते में उनके साथ सफर कर चुका हूं। मैं अपनी और दूसरों की सुरक्षा के मद्देनजर ऐहतियात बरत रहा हूं और खुद को क्वारंटीन किए हुए हूं।
इससे पहले जम्मू कश्मीर के भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र रैना ने खुद ट्वीट कर अपने कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी दी थी। उन्होंने बताया कि बांदीपोरा में भाजपा नेता वसीम बारी, उमर सुल्तान और उनके पिता की हत्या के बाद मैं 5 दिन कश्मीर में रहा। आज मुझे हल्का बुखार था। मैंने टेस्ट करवाया तो कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। रैना को इलाज के लिए श्री माता वैष्णो देवी नारायणा सुपर स्पेशलिटी अस्पताल ककरियाल भर्ती किया गया है। जहां उनका इलाज चल रहा है। बताया गया है कि उनकी तबीयत ठीक है। वहीं उनके सपंर्क में आए दूसरे लोगों से भी आइसोलेशन में रहने के लिए प्रशासन ने कहा है।
-
तमिलनाडु के लिए BJP का घोषणापत्र जारी, महिलाओं को हर महीने ₹2000, तीन FREE गैस सिलेंडर और ब्याज-मुक्त लोन -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त












Click it and Unblock the Notifications