सियासी तनाव के बीच जीतन राम मांझी ने चिराग पासवान को किया फोन, जानिए दोनों के बीच किस मुद्दे पर हुई बात

पटना। बिहार विधानसभा चुनावों (Bihar Assembly Elections) को लेकर जारी खीचतान के बीच बुधवार को पूर्व मुख्यमंत्री और हम नेता जीतन राम मांझी (Jitan Ram Manjhi) ने लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान से बातचीत की। मांझी ने चिराग पासवान से केंद्रीय मंत्री राम विलास पासवान के स्वास्थ्य को लेकर जानकारी ली और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

मांझी ने जाना राम विलास पासवान का हाल

मांझी ने जाना राम विलास पासवान का हाल

बता दें कि चिराग पासवान एनडीए में जीतनराम मांझी के शामिल होने से नाराज बताए जा रहे हैं। ऐसे में मांझी का उन्हें फोन करने के राजनीतिक निहितार्थ भी निकाले जा रहे हैं। चिराग की नाराजगी के संबंध में जब मांझी से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी की विचारधारा अपनी जगह है लेकिन मानवता अपनी जगह है। अपने सहयोगी का ख्याल रखना जरूरी है। हमने मानवता के नाते पासवान जी का हाल चाल जाना। पासवान जी दलित समाज के बड़े नेता हैं। चिराग ने हाल में उनके स्वास्थ्य को लेकर भावुक पत्र लिखा था यही वजह है कि मैने उनका हाल जाना है।

एनडीए में जेडीयू और लोजपा के बीच चल रही खीचतान पर मांझी ने कहा कि हम तो चाहते हैं कि एनडीए में सब अच्छा हो। हम सब लोग एकजुट होकर लड़ेंगे तो नीतीश जी के नेतृत्व में मजबूत सरकार बनाएंगे। अगर इसके लिए बात करने की जरूरत पड़ेगी तो हम वो भी करेंगे। लेकिन आज जो बातचीत हुई है वह केवल स्वास्थ्य को लेकर हुई है। इसमें किसी तरह की कोई राजनीतिक बात नहीं हुई है।

Recommended Video

    Bihar Election 2020: BJP-LJP में दरार! Chirag Paswan छोड़ सकते हैं NDA का साथ | वनइंडिया हिंदी
    आरजेडी चला रही अपना हिडन एजेंडा- मांझी

    आरजेडी चला रही अपना हिडन एजेंडा- मांझी

    वहीं रालोसपा के उपेंद्र कुशवाहा की नाराजगी पर पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि हम तो पहले से कहते रहे हैं कि महागठबंधन में आरजेडी अपना हिडन एजेंडा चला रही है। उसे अपने सहयोगियों की परवाह नहीं है। कोई पहले समझ गया कोई बाद में समझ रहा है। जैसे व्यवहार मेरे साथ हो रहा था वही उपेंद्र जी के साथ हो रही है।

    बता दें कि अंदरखाने से ये खबर आ रही है कि रालोसपा भी महागठबंधन से अलग हो सकती है। इसकी वजह है कि पार्टी को अभी तक सीटों को लेकर आरजेडी से कोई आश्वासन नहीं मिला है। खबर है कि जितनी सीटों की उम्मीद रालोसपा कर रही थी आरजेडी उतनी सीट देने के लिए तैयार नहीं है। सूत्रों से खबर है कि आरजेडी सीट के मुद्दे पर रालोसपा से मोलभाव करने के मूड में नहीं है। गुरुवार को पटना में रालोसपा की आपात बैठक बुलाई गई है। माना जा रहा है कि बैठक में गठबंधन को लेकर फैसला किया जा सकता है।

    आरजेडी को सहयोगियों की परवाह नहीं- मांझी

    आरजेडी को सहयोगियों की परवाह नहीं- मांझी

    महागठबंधन में चल रही खीचतान पर मांझी ने कहा कि मैं पहले ही कह रहा था कि महागठबंधन में जब कुछ तय हो तो सभी पार्टियों के साथ बैठक में तय हो। लेकिन आरजेडी के लोग ये मानने को तैयार नहीं हैं। उनके नेता कहते हैं कि बिहार की जनता ने मान लिया है कि तेजस्वी यादव मुख्यमंत्री हैं फिर दूसरे की क्या जरूरत है।'

    उपेंद्र कुशवाहा के एनडीए में शामिल होने पर मांझी ने कहा कि उपेंद्र जी की अपनी सोच है। उसके आधार पर वह काम करेंगे। एनडीए में शामिल होने का फैसला नरेंद्र मोदी जी और नीतीश जी को करना है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+