बिहार भवन स्टाफ को खूब सब्जबाग दिखाए मांझी ने

नई दिल्ली(विवेक शुक्ला)। अब बिहार के भूतपूर्व हो गए मुख्यमंत्री जीतेन राम मांझी ने राजधानी में बिहार भवन और बिहार सूचना केन्द्र के स्टाफ से तमाम वादे किये थे कि वे उनकी पगार बढ़ाने से लेकर प्रमोशन कर देंगे। उन्हें दिल्ली में आवास की सुविधा भी दिलवा देंगे।

बिहार सूचना के केन्द्र के एक आला अधिकारी ने बताया कि मांझी बीते दिनों प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की तरफ से आयोजित एक बैठक में भाग लेने के लिए दिल्ली आए थे। तब वे बिहार भवन और सूचना केन्द्र के तमाम अफसरों से कह गए थे कि वे फिक्र ना करें, उनका वे भला करेंगे। जाहिर है कि आज बेहद चौंकाने वाले घटनाक्रम में बिहार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद राजधानी में बिहार भवन और सूचना केन्द्र का स्टाफ निराश है। अब उन्हें नहीं लगता कि उनका कोई भला करेगा।

बता दें कि जेडीयू से निष्कासित जीतनराम मांझी ने शुक्रवार सुबह प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने स्पीकर के आचरण पर सवाल उठाए और अपने मंत्रियों-विधायकों को धमकी दिए जाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, 'विधानसभा में हाथापाई का खतरा था, हमने अपने विधायकों की जान और सदस्यता बचाने के लिए मुख्यमंत्री पद की कुर्सी छोड़ी।'

पढ़ें- बिहार की बड़ी खबरें

जानकारों का कहना है कि वे राज्य सरकार के स्टाफ तक से नीतीश कुमार और शरद यादव की निंदा कर रहे थे। कह रहे थे कि वे इन्हें बिहार में एक्सपोज कर देंगे। वे दावा कर रहे थे कि वे लंबे समय तक बिहार के मुख्य मंत्री रहने वाले हैं।

आज मांझी ने कहा, 'हमारे मंत्रियों को विधायकों को जान से मारने की धमकी लगातार दी जा रही थी। मोबाइल में धमकी भरे मेसेज आ रहे थे। हमें खुद भी धमकी भरे मैसेज आए, जिसके बारे में आप सब लोग जानते ही हैं। हमारे विधायक रामेश्वर पासवान के घर 10 अजनबी लोग जमे हुए थे और उनसे इधर-उधर की बात की जा रही थी।' मांझी ने आरोप लगाया कि उनको यानी एक महादलित को प्रताड़ित किया गया और नीतीश कुमार भीष्म पितामह बने सब कुछ देखते रहे।

बिहार भवन के स्टाफर ने यह भी बताया कि मांझी मछली खाना बहुत पसंद करते हैं। वे जब भी बिहार भवन आए तो उनके लिए मछली अवश्य बनी। पटना के उनके स्टाफ की तरफ से आदेश मिल जाता था कि मुख्यमंत्री के लिए मछली की कमी ना हो।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+