नीतीश के खासमखास जीतन राम मांझी होंगे बिहार के नए मुख्यमंत्री

इससे पहले बिहार में बदलते सियासी समीकरणों के बीच सोमवार को पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि इस बार के लोकसभा चुनाव में विचित्र माहौल था और लोगों के बीच जद-यू के बारे में भ्रम फैलाया गया। नीतीश ने अपने इस्तीफे पर कहा कि मैंने भावुकता में फैसला नहीं लिया। विधायक मेरे फैसले के साथ हैं। जीवन में कभी-कभी असाधारण फैसले लेने पड़ते हैं।
वहीं आपको ये भी बता दें कि जीतन राम मांझी को नीतीश कुमार का करीबी माना जाता है। मांझी महादलित हैं और काफी अर्से बाद कोई महादलित बिहार के मुख्यमंत्री पद पर बैठेगा। जब नीतीश कुमार पहली बार राज्य में सरकार बना रहे थे, तब भी जीतन राम मांझी का नाम मंत्रियों की सूची में शामिल था, लेकिन उन पर एक शिक्षा घोटाले के आरोप लगे थे, जिस कारण उनका नाम कट गया और उन्हें रातोरात इस्तीफा देना पड़ा। बाद में वह घोटाले के आरोपों से बरी हो गए और राज्य में मंत्री बने। इससे पहले जनता दल यू अध्यक्ष शरद यादव ने कहा कि नीतीश कुमार का मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने का निर्णय अंतिम है और शीघ्र ही एक नए नेता का चुनाव किया जाएगा ।












Click it and Unblock the Notifications