दो बेडरूम फ्लैट में रहते हैं रतन टाटा के छोटे भाई जिमी टाटा, मोबाइल तक नहीं रखते

मुंबई, 22 जनवरी: टाटा ग्रुप देश और दुनिया के सबसे बड़े बिजनेस ग्रुप में शामिल है। ग्रुप के सर्वेसर्वा रतन टाटा लगातार चर्चाओं में बने रहते हैं। देश के इतने बड़े कारोबोरी होने की वजह से रतन टाटा की चर्चा होना स्वाभाविक है लेकिन उनके एक भाई भी हैं, जिनको बहुत कम लोग जानते हैं। ये हैं रतन टाटा के छोटे भाई जिमी टाटा। जिमी टाटा एक दो कमरे के फ्लैट में मुंबई में रहते हैं और उनका कोई बड़ा बिजनेस नहीं है। यहां तक कि वो मोबाइल भी नहीं रखते हैं और बहुत कम लोगों से मिलते-जुलते हैं।

हर्ष गोयनका ने ट्विटर पर शेयर की तस्वीर

हर्ष गोयनका ने ट्विटर पर शेयर की तस्वीर

जिमी टाटा की चर्चा आरपीजी एंटरप्राइजेज के चेयरमैन हर्ष गोयनका की वजह से हो रही है। हर्ष गोयनका ने जिमी की एक तस्वीर ट्विटर पर शेयर करते हुए लोगों को बताया है कि शायद आप इनको ना जानते हों लेकिन ये रतन टाटा के छोटे भाई जिमी टाटा हैं। हर्ष ने जिमी की सोफे पर बैठे हुए एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा है- क्या आप रतन टाटा के छोटे भाई जिमी टाटा के बारे में जानते हैं? जिमी मुंबई के कोलाबा में एक साधारण 2 बीएचके फ्लैट में शांत और बहुत कम खर्चीली जिंदगी जीते हैं। व्यापार में इनको कभी दिलचस्पी नहीं रही लेकिन स्क्वैश के ये जबरदस्त खिलाड़ी हैं। हर बार मुझे स्क्वैश में हरा देते हैं।

सोशल मीडिया पर हो रही चर्चा

सोशल मीडिया पर हो रही चर्चा

जिमी टाटा की इस तस्‍वीर पर प्रतिक्रिया देते हुए कई सोशल यूजर्स ने उनकी इस शांत और मितव्ययी जिंदगी के लिए तारीफ की है। वहीं कई लोगों ने कहा है कि उन्होंने अपनी मर्जी से ये जिंदगी चुनी है। कम खर्चीली जिंदगी चुनना और गरीबी में रहना दो अलग चीजें हैं। बता दें कि जिमी टाटा 90 के दशक में ही रिटायर हो गए थे। इसके बाद उन्होंने एकदम शांत जिंदगी चुनी है। वह टाटा कंपनियों में शेयरधारक और रतन टाटा ट्रस्ट के ट्रस्टी हैं, उसी से उनका खर्च चलता है।

रतन टाटा देश के बड़े कारोबारियों में

रतन टाटा देश के बड़े कारोबारियों में

जिमी टाटा के उलट रतन टाटा देश के सबसे बड़े व्यवसायी तो हैं ही, लगातार चर्चाओं में भी रहते हैं। 84 साल के रतन टाटा महज 21 साल की उम्र में ही टाटा समूह के चेयरमैन बन गए थे। टाटा समूह के अंतर्गत 100 से ज्यादा कंपनियां आती हैं, जिसमें चाय से लेकर पांच सितारा होटल और कार से लेकर हवाईजहाज तक शामिल हैं। रतन टाटा को भारत सरकार ने साल 2000 में पद्म भूषण और साल 2008 में पद्म विभूषण से सम्मानित किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+