कांग्रेस में आने पर बोले कन्हैया, देश को बचाने के लिए इस बड़े जहाज में आया हूं

नई दिल्ली, 27 सितंबर: सीपीआई छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए कन्हैया कुमार ने कहा है कि वो कांग्रेस में इसलिए शामिल हो रहे हैं क्योंकि कांग्रेस सबसे बड़ा विपक्षी दल है। इस वक्त कांग्रेस के साथ मिलकर आरएसएस से लड़ना जरूरी है। कन्हैया ने कहा कि मैं एक बड़े जहाज में आया हूं क्योंकि मुझे ये महसूस होता है कि देश में कुछ लोग सिर्फ लोग नहीं हैं, वो एक सोच हैं। वो देश की सत्ता पर न सिर्फ काबिज़ हुए हैं, देश की चिंतन परंपरा, संस्कृति, मूल्य, इतिहास, वर्तमान, भविष्य खराब करने की कोशिश कर रहे हैं।

कांग्रेस में आने पर बोले कन्हैया

Recommended Video

      Kanhaiya Kumar Join Congress: कन्हैया का PM Modi पर तंज, बोले- माफी मांगने वाले वीर | वनइंडिया हिंदी

      कांग्रेस दफ्तर में जवाहर लाल नेहरू विश्व विद्यालय छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष कन्हैया कुमार ने कहा कि इस देश के लाखों-करोड़ों नौजवानों को ये लगने लगा है कि अगर कांग्रेस नहीं बची तो देश नहीं बचेगा। हम कांग्रेस पार्टी में इसलिए शामिल हुए हैं क्योंकि कांग्रेस गांधी की विरासत को लेकर आगे चलेगी।

      बिहार के बेगुसराय से आने वाले और इसी लोकसभा सीट से 2019 का लोकसभा चुनाव लड़ चुके कन्हैया ने आगे कहा, कांग्रेस पार्टी एक बड़े जहाज की तरह है, अगर इसे बचाया जाता है, तो मेरा मानना ​​है कि कई लोगों की आकांक्षाएं, महात्मा गांधी की एकता, भगत सिंह की हिम्मत और बीआर अंबेडकर के समानता के विचार की भी रक्षा की जाएगी। इसलिए मैंने ज्वाइन किया है। मैं कांग्रेस में शामिल हो रहा हूं क्योंकि यह सिर्फ एक पार्टी नहीं, एक विचार है। यह देश की सबसे पुरानी और सबसे लोकतांत्रिक पार्टी है। लोग सोचते हैं कि देश कांग्रेस के बिना नहीं रह सकता।

      मेवानी बोले- बाद में लूंगा पार्टी की सदस्यता

      गुजरात से निर्दलीय विधायक जिग्नेश मेवानी ने कहा, मैं तकनीकी कारणों से औपचारिक रूप से कांग्रेस में शामिल नहीं हो सका। मैं एक निर्दलीय विधायक हूं, अगर मैं किसी पार्टी में शामिल होता हूं, तो मैं विधायकी चली जाएगी। पार्टी की सदस्यता नहीं ली है लेकिन मैं वैचारिक रूप से कांग्रेस का हिस्सा बन गया हूं और आगामी गुजरात चुनाव कांग्रेस के चुनाव निशान से लडूंगा।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+