जिग्नेश मेवाणी नहीं करेंगे कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात
नई दिल्ली। गुजरात विधानसभा चुनाव के मद्देनजर आज दलित नेता जिग्नेश मेवाणी आज कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात नहीं करेंगे। इससे पहले आज सुबह ही खबर आई थी कि जिग्नेश, राहुल गांधी से मुलाकात करेंगे। दावा किया गया था कि उनके साथ अशोक गहलोत भी होंगे। हालांकि खुद जिग्नेश ने इन खबरों का खंडन किया। जिग्नेश ने कहा कि उन्हें अगर राहुल से मिलना होगा तो वो खुल कर मिलेंगे। इसी मसले पर अशोक गहलोत ने कहा कि जिग्नेश सही कह रहे हैं, जब तक पार्टी अपना पक्ष स्पष्ट ना करे तब तक कैसे कोई मुलाकात कर ले? बता दें कि जिग्नेश मेवाणी को ऊना आंदोलन के दौरान पहचान मिली जह उन्होंने दलित समुदाय के लोगों को गाय न छुने की कसम दिलवाई। ऊना में कथित गौ रक्षकों द्वारा चार दलित सुमदाय के युवकों की पिटाई के बाद जिग्नेश ने पूरे गुजरात में पदयात्रा कर दलितों को एकजुट करने का काम किया था। इस पदयात्रा ने जिग्नेश को गुजरात में दलित नेता के तौर पर स्थापित कर दिया।

राजनीतिक विश्लेषक तहसीन पूनावाला कहते हैं कि युवाओं में मौजूद ग़ुस्से से जन्मे ये नेता बीजेपी के लिए चुनौती बन सकते हैं और इसका असर बीजेपी पर दिख भी रहा है। चार साल पत्रकारिता कर चुके और पेशे से वकील 36 वर्षीय मेवाणी पहले कह चुके हैं कि वो कांग्रेस ज्वाइन नहीं करेंगे लेकिन भाजपा को हराने के लिए जो बन पड़ेगा वो करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications