'झूम इंडिया' सीजन-5 के अवॉर्ड सेरेमनी की हुई घोषणा, लाखों लोगों ने ऑनलाइन देखा कार्यक्रम

नई दिल्ली, 14 नवंबर। शांतिधाम फाउंडेशन द्वारा दिव्यांगों के लिए आयोजित टैलेंट हंट प्रोग्राम 'झूम इंडिया' के पांचवे एडिशन के लिए 13 नवंबर को पुरस्कारों की घोषणा की गई है। 'झूम इंडिया' सिर्फ देश ही नहीं बल्कि दुनिया भर से प्रतिभा खोज करता है और उन्हें सम्मानित करता है। इस बार झूम इंडिया ने अपने 5वें सीजन के लिए पुरस्कार की वर्चुअली घोषणा की।

Jhoom India Season 5 award ceremony announced online

कोरोना वायरस संकट को देखते हुए और सभी प्रतिभागियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अवॉर्ड सेरेमनी का ऑनलाइन आयोजन किया गया था। कार्यक्रम को फेसबुक और यूट्यूब पर प्रसारित किया गया, इसके अलावा डेलीहंट, फुनफ्लिक्स, फांडो और बटोई द्वारा प्रमोट किया गया, जहां दुनिया भर में एक लाख से अधिक लोगों ने इस शो को ऑनलाइन देखा।

ओडिशा के भुवनेश्वर स्थित शांतिधाम फाउंडेशन द्वारा आयोजित 'झूम इंडिया' में दुनियाभर से प्रतिभागी भाग लेते हैं। कार्यक्रम में डांस, सिंगिंग, एक्टिंग, स्पीड पेंटिंग मिमिक्री, एंकरिंग समेत कई तरह की प्रतिभाएं भी शामिल हैं। अपने लगातार पांचवें वर्ष में चल रहा 'झूम इंडिया' भारत में अपनी तरह का पहला मंच है, जहां दिव्यांगजन नृत्य कर सकते हैं, गा सकते हैं, पेंट कर सकते हैं, अभिनय कर सकते हैं, मिमिक्री कर सकते हैं, एंकरिंग कर सकते हैं और कई अन्य प्रकार की प्रतिभाओं का प्रदर्शन कर सकते हैं।

Jhoom India

मालूम हो कि शांतिधाम फाउंडेशन एक गैर-लाभकारी स्वैच्छिक संगठन है जो पूरे भारत में समाज के वंचित वर्गों के लिए पिछले 16 वर्षों से निरंतर काम कर रहा है। 'झूम इंडिया' अपने आप में एक अनूठा कार्यक्रम है जो प्रतिभाशाली दिव्यांगों को मंच प्रदान करता है, जहां वो अपने अंदर छिपी प्रतिभा से दुनिया को रूबरू कराते हैं।

यह भी पढ़ें: 'भीड़ में टैलेंट खोज लेते थे पुनीत राजकुमार': जेफ बेजोस नहीं, इवेंट में इस एक्टर के साथ खिंचवाना चाहते थे फोटो

इससे उन्हें पहचान, नाम, प्रसिद्धि और अंत में उनकी प्रतिभा के माध्यम से आजीविका कमाने के लिए पर्याप्त आत्मविश्वास मिलता है, जो इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य है। इस साल 'झूम इंडिया' के लिए दुनियाभर से 1280 लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराया। प्रतिभागियों का फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब के माध्यम से 'झूम इंडिया' के विभिन्न सोशल मीडिया प्रमोटरों द्वारा दुनियाभर में प्रचार किया जाता है। झूम इंडिया देशभर में 94 संगठनों से जुड़ा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+