Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

झूम इंडिया अवार्ड सेरेमनी 13 दिसंबर को, ऑनलाइन किया जाएगा आयोजन

नई दिल्ली। झूम इंडिया पुरस्कार समारोह 13 दिसंबर, रविवार को आयोजित किया जाएगा। रविवार शाम 4 बजेसे 7 बजे तक ये सेरेमनी चलेगी। कोरोना के चलते सेरेमनी वर्चुअली आयोजित होगी। कार्यक्रम फेसबुक, यूट्यूब, डेली हंट, फनफ्लिक्स और पावर बायोटी के सहयोग से आयोजित किया जाएगा। केंद्रीय मंत्री प्रताप चन्द्र सारंगी इस पुरस्कार समारोह कार्यक्रम में मुख्य वक्ता होंगे। सांरगी झूम इंडिया, पत्रिका 'समर्थ' और शान्तिधाम फाउंडेशन के मोबाइल ऐप का उद्घाटन करेंगे।

Jhoom India award ceremony, award ceremony, award, ceremony, अवार्ड, पुरस्कार

अब तक, इस पुरस्कार समारोह के लिए 1800 से ज्यादा रजिस्ट्रेशन हो चुके हैं। झूम इंडिया देशभर में 94 संगठनों से जुड़ा है। वेबिनार के माध्यम से ऑनलाइन आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रम में भारत के विभिन्न हिस्सों से बड़ी संख्या में पीडब्ल्यूडी शामिल हो रहा है। समर्थ एक नेशनल मैगजीन है। ये झूम इंडिया के "नेशनल लेवल टैलेंट हंट प्रोग्राम के लिए है। इसे पीडब्ल्यूडी के प्रकाशित किया जाता है जहां उनकी कहानियों को रखा जाता है और पत्रिका राष्ट्रीय स्तर पर वितरित किया जाता है।

झूम इंडिया एक म्यूजिकल रियलिटी शो है, जो सहारा वन चैनल पर प्रसारित होता है। ये 27 अक्टूबर, 2007 को शुरू हुआ था। झूम इंडिया स्टार्स ऑन स्टार्स का एक भारतीय रूपांतरण है, जो कि जोडियाक टेलीविजन का स्वीडिश प्रारूप है।

झूम इंडिया शो में दस मशहूर हस्तियों को पेशेवर गायकों के साथ जोड़ा बनाया जाता है। जिनको अलग-अलग चैलेंज दिया जाता है। भव्य पुरस्कार के लिए ये जोड़ियां एक दूसरे से प्रतिस्पर्धा करते हैं। गायक अपने सेलिब्रिटी साथी को प्रशिक्षित करते हैं, और दोनों मंच पर प्रदर्शन करते हैं। हर हफ्ते ये जोड़ी विशिष्ट विषयों के आधार पर किसी खास गीत का प्रदर्शन करते हैं। इसमें डिस्को, स्विंगिंग सिक्सटीज़, आरडी बर्मन विशेष होते हैं। इस शो में दर्शकों को हर हफ्ते सर्वश्रेष्ठ तीन टीमों को वोट करने का मौका मिलता है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+