झारखंड में विधायकों की रोल नंबर से दर्ज हुई उपस्थिति, बहुमत के सबूत के तौर पर राज्यपाल के पास पहुंचा वीडियो
झारखंड में जिस तरह से राजनीतिक घटनाक्रम बदल रहे हैं उसके बीच सत्तारूढ़ गठबंधन ने राज्यपाल के सामने चंपई सोरेन के नाम को प्रदेश के नए मुख्यमंत्री के तौर पर आगे रखा है।
चंपई सोरेन के नाम का प्रस्ताव लेकर जब विधायक राजभवन पहुंचे तो उनकी उपस्थिति रोल नंबर के हिसाब से दर्ज की गई है, इसका वीडियो दिखाया गया है। आज जब ये विधायक राजभवन में राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन के सामने सरकार बनाने का दावा करने पहुंचे तो उन्हें यह वीडियो दिखाया गया।

जो वीडियो सामने आया है उसमे देखा जा सकता है कि चंपई सोरेन के समर्थन में विधायकों को रोल नंबर से बुलाया जा रहा है। जब कैमरा मूव करता है तो विधायक का नंबर बुलाया जाता है और वह अपनी उपस्थिति को दर्ज कराता है।
इस वीडियो को राज्यपाल के सामने बहुमत के सबूत के तौर पर रखा गया है। राज्यपाल से मिलने के बाद सोरेन ने कहा कि हमने राज्यपाल से अपील की है कि सरकार गठन के लिए हमे न्योता दिया जाए।
राज्यपाल के साथ विधायकों की मुलाकात ऐसे समय में आई है जब प्रदेश में हेमंत सोरेन ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया और उन्हें ईडी ने गिरफ्तार कर लिया। हेमंत सोरेन के इस्तीफा देने के बाद उन्हें ईडी ने भ्रष्टाचार के मामले में गिरफ्तार कर लिया।
इससे पहले चंपई सोरेन को झारखंड मुक्ति मोर्चा ने विधायक दल का नेता चुन लिया था। इसके बाद राज्यपाल को पत्र लिखकर जल्द से जल्द सरकार बनाने के लिए निमंत्रण देने के लिए कहा गया था।
गौर करने वाली बात है कि पिछले 18 घंटे से अधिक समय से झारखंड में कोई सरकार नहीं है, यहां अभी भी भ्रम की स्थिति बनी हुई है। राज्यपाल को लिखे पत्र में सोरेन ने कहा कि मैंने 47 विधायकों के समर्थन का पत्र भी सौंपा है, जिसमे झारखंड मुक्ति मोर्चा, कांग्रेस, राजद के विधायक शामिल हैं। 81 विधायकों की विधानसभा में हमारे पास बहुमत का आंकड़ा है।












Click it and Unblock the Notifications