झारखंड: दासम फॉल्स के करीब नक्सलियों से मुठभेड़, झारखंड जगुआर के दो जवानों की गई जान
रांची। झारखंड में शुक्रवार को नक्सलियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ की खबरें हैं। न्यूज एजेंसी एएनआई की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक इस मुठभेड़ में झारखंड जगुआर्स के दो जवानों ने अपनी जान गंवा दी है। एनकाउंटर रांची के करीब दासम फॉल्स के पास हुआ है। मुख्यमंत्री रघुबर दास ने जवानों की मृत्यु पर शोक जताया है।

मुख्यमंत्री दास ने कहा, 'मैं उन दो जगुआर जवानों को सलाम करता हूं जिन्होंने आज एनकाउंटर में अपने प्राणों का बलिदान कर दिया।' मुख्यमंत्री की मानें तो राज्य में माओवाद अब अपनी आखिरी सांसे गिन रहा है। जब तक इसे पूरी तरह से खत्म नहीं कर लिया जाएगा, कोई भी चैन से नहीं बैठेगा।












Click it and Unblock the Notifications