काली टोपी पहनकर विधानसभा पहुंचे विधायकों को स्पीकर ने किया बाहर

रांची। झारखंड की विधानसभा में मंगलवार को बजट पेश होना था लेकिन विपक्ष के विरोध के चलते कई बार सदन की कार्रवाई रोकनी पड़ी। विपक्षी सदस्यों के बार-बार हंगामें के चलते विधानसभा अध्यक्ष ने कई विधायकों को सदन से बाहर का रास्ता दिखा दिया। विपक्ष के कई नेता सदन में काले रूमाल दिखा रहे थे तो वहीं कुछ नेता काली टोपी पहनकर सदन पहुंचे थे।

dinesh

झारखंड विधानसभा अध्यक्ष दिनेश उरांव ने काली टोपी पहनकर विधानसभा के भीतर विरोध प्रदर्शन कर रहे झामुमो के अधिकतर विधायकों को कार्यवाही से निलंबित कर दिया। इसके बाद पूरा विपक्ष वॉकआउट कर सदन के बाहर चला गया। तब मुख्यमंत्री रघुवर दास ने बजट भाषण सदन में पेश किया। सदन की कार्यवाही शुरू होते ही हंगामे के आसार दिख रहे थे। सबसे पहले सत्ता पक्ष और विपक्ष की टकराहट कांग्रेस विधायक बादल पत्रलेख के वक्तव्य के साथ शुरू हुई।

झाविमो विधायक प्रदीप यादव ने एक बार फिर सीएस, डीजीपी और एडीजी के मुद्दे को लेकर विरोध जताया। हंगामे के बीच में सबसे पहले अमित यादव ने काला नकाब पहना। सत्ता पक्ष के विधायकों ने इसका विरोध किया। ग्रामीण विकास मंत्री नीलकंठ सिंह मुंडा ने कहा कि काला झंडा दिखाया जाना सदन की गरिमा को तार-तार करना है। ऐसे विधायक पर कार्रवाई हो।

अध्यक्ष दिनेश उरांव ने नेता प्रतिपक्ष हेमंत सोरेन को कहा कि वो अपने विधायकों को ऐसा करने से रोकें। तभी संसदीय कार्यमंत्री सरयू राय ने कहा कि विरोध का ये तरीका ठीक नहीं है। इसके बाद अध्यक्ष ने कहा कि जिन विधायकों ने काला नकाब लगाया है, उन्हें एक दिन के लिए निलंबित किया जाता है। इसके विरोध में सभी झामुमो, कांग्रेस व झाविमो समेत विपक्ष के अन्य विधायक सभी सदन के बाहर चले गए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+