यहां पर ऑफ‍िस के अंदर हैलमेट पहनकर करते हैं ड्यूटी

people wearing helmet while working in office
जमशेदपुर। एक ऐसा कार्यालय जहां आने और जाने वाले दोनों ही हेलमेट पहनकर आते हैं। कार्यालय की बाहरी दीवार पर भी हिदायत लिखी हुई है कि कार्यालय के अंदर कृप्या हेलमेट पहनकर ही प्रवेश करें। इस हिदायत के बाद बिना हेलमेट पहने कोई भी कार्यालय में कदम ही नहीं रखता है। हैरत में डाल देने वाला यह मामला, जमशेदपुर में गोलमुरी स्थित बिजली कार्यालय से जुड़ा हैं। कार्यालय की जर्जर छत गिरने के कगार पर है। कर्मचारियों का कहना है कि जान जोखिम में डाल वे ड्यूटी कर रहे हैं। किसी दिन यहां बड़ा हादसा हो सकता है।

दरअसल, आकाशदीप प्लाजा के समीप स्थित छोटा गोविंदपुर सहायक अभियंता के कार्यालय में कार्यरत सारे बिजलीकर्मी ड्यूटी पहनकर काम करते हैं। कार्यालय की छत की लकड़ी का बीम बिल्कुल टूट चुका है। बरसात में छत पूरी तरह से टपकती भी है। कहना है कि बीम या बीम से लटके पंखे कभी भी सिर पर गिर सकते है, इसलिए सुरक्षा की दृष्टि से वे हेलमेट पहनकर ड्यूटी करते हैं। लगभग 600 उपभोक्ता प्रतिदिन यहां बिजली बिल जमा करने आते हैं। कर्मचारियों का कहना है कि उपभोक्ता जिनके पास हेलमेट होता है, उन्हें ही वे बिल जमा करने के लिए कार्यालय के अंदर बुलाते हैं। अन्य उपभोक्ताओं को कार्यालय के खिड़की वाले काउंटर से ही बिल जमा करने की सलाह देते हैं।

कार्यालय की एसी स्थिति मई 2014 से है। बिजली विभाग का यह कार्यालय लगभग 15 वर्षों से किराए के मकान में में चल रहा है। कार्यालय में एसडीओ आरआर प्रसाद समेत तीन कर्मचारी कार्यरत हैं।
कर्मचारियों ने एसडीओ आरआर प्रसाद से इसकी शिकायत भी की है, लेकिन उन्हें अब तक केवल आश्वासन ही मिला है। मामले में एसडीओ आर-आर प्रसाद का कहना है कि मकान मालिक को इसकी जानकारी दी गई है। उसने मरम्मत कराने का आश्वासन दिया है।

कहना है कि मरम्मत नहीं होने पर विभाग को इसकी जानकारी दी जाएगी। वैसे हादसा को कोई नहीं टाल सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+