Virat Kohli के वायरल पोस्ट पर दिग्गज फुटबॉलर का कमेंट, चैंपियन बनने पर जमकर बरसा प्यार!

IPL 2026 RCB win Virat Kohli: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने दूसरी बार IPL 2026 का खिताब जीतकर एक नया इतिहास रच दिया। इससे पहले टीम ने 2025 में अपनी पहली IPL ट्रॉफी जीती थी। मैदान पर RCB के खिलाड़ी बेहद भावुक नजर आए, लेकिन पूरी लाइमलाइट विराट कोहली के पास रही। कोहली ने जीत के बाद अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें उन्होंने एक इमोशनल कैप्शन लिखा। इसके बाद फैंस ने उस पोस्ट को तेजी से वायरल कर दिया।

विराट कोहली का शानदार सीजन (IPL 2026 RCB win Virat Kohli)

विराट कोहली ने IPL 2026 में 675 रन बनाने का काम किया। RCB को लगातार दूसरी ट्रॉफी जिताने में भी कोहली का अहम योगदान रहा। विराट कोहली ने फाइनल में नाबाद 75 रन की मैच जिताऊ पारी के साथ पूरा माहौल अपने नाम कर लिया। इस दौरान उनका औसत 56.25 और स्ट्राइक रेट 165.85 रहा, जो उनकी बेहतरीन फॉर्म को बताता है।

IPL 2026 RCB 1

कोहली की लगातार शानदार बल्लेबाज़ी ने RCB को लगातार दूसरी IPL ट्रॉफी जीतने में अहम भूमिका निभाई, और उन्हें फाइनल में प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया। इस सीजन में उनके नाम 1 शतक और 5 अर्धशतक रहे, जबकि उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 105* नाबाद रहा। फाइनल मुकाबले में GT के खिलाफ उन्होंने 156 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए नाबाद 75 रन (42 गेंद) की मैच जिताऊ पारी खेली और टीम को जीत दिलाकर खिताब पक्का किया।

विराट कोहली के इमोशनल पोस्ट ने फैंस को किया भावुक

कोहली ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा कि हमने पिछले साल खुद से एक सवाल पूछा था क्या हम लगातार दो बार जीत सकते हैं? और हम फिर से यहां हैं। यह पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गई और इसे लाखों लाइक्स तथा हजारों कमेंट्स मिले, क्योंकि फैंस ने RCB की ऐतिहासिक जीत और विराट कोहली के मैच जिताऊ प्रदर्शन का जमकर जश्न मनाया।

फुटबॉलर के कमेंट ने बढ़ाई चर्चा

विराट कोहली का इंस्टाग्राम पोस्ट "Asked A Question Last Year" सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया, इस पोस्ट को लाखों लाइक्स और हजारों कमेंट्स मिले इसी बीच इंग्लैंड के फुटबॉल स्टार हैरी केन ने भी विराट कोहली की तारीफ करते हुए इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा कि कोहली क्या प्लेयर हैं। बैक टू बैक ट्रॉफी जीतने पर बधाई। उनके इस कमेंट्स से कोहली की इस जीत और भी ग्लोबल चर्चा में आ गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+