तो अयोध्या में सक्रिय है आंखें निकालने वाले

अयोध्या/नई दिल्ली ( विवेक शुक्ला) कहने को अयोध्या समूचे हिन्दू समाज की आस्था से जुड़ा स्थान पर है, यहां पर हाल ही में जो कुछ हुआ उससे रोंगटे खड़े हो जाएँगे। यहां पर बिहार के शख्स की आंखें निकाल ली गईं। इसके चलते लगता है कि यहां पर आंखें निकालने वाला गिरोह काम कर रहा है।

ayodhya

हुआ यह है कि भगवान राम की पूजा-अर्चना करने अयोध्या गए झारखंड के गिरिडीह जिले के कृष्णदेव वर्मा किसी ने सर्जरी के जरिये दोनों आंखें निकाल ली। घटना से उसका मानसिक संतुलन बिगड़ गया है।

अयोध्या गए थे

कृष्णदेव वर्मा पिछले सालों से भगवान राम की पूजा करने अयोध्या जा रहे थे। जानकारी के मुताबिक,गत 24 दिसंबर को भी वह अयोध्या गए थे। 29 दिसंबर को शाम करीब छह बजे उन्होंने घर फोन किया और कहा कि संध्या-आरती अच्छे तरीके से हुई। उसी रात लगभग एक बजे उनके जीजा चिंतामणि ने दिल्ली से उनके घर फोन किया और उसकी हालत बहुत खराब होने की सूचना दी।

चीख-पुकार

अयोध्या के रकाबगंज थाना पुलिस का कहना है कि कृष्णदेव फैजाबाद रेलवे स्टेशन के बाहर लावारिस हालत में चीख-पुकार कर रहे थे। चिकित्सा पदाधिकारी का कहना है कि उनकी आंखें सर्जरी कर निकाली गई हैं। परिजनों ने बताया कि वह घर के एक एकमात्र कमाने वाले थे। आखिर ऐसा किनने किया होगा? क्या धार्मिक नगरी में आंख निकालने वाले गिरोह सक्रिय है?

कुल मिलाकर मामला बेहद गंभीर है। पुलिस को आंखें निकालने वाले गिरोह की सरगर्मी से तलाश करने की जरूरत है ताकि दोषियों को कड़ी दंड मिल सके। यही नहीं,कृष्णदेव वर्मा का भी इलाज हो ताकि उनकी आंखो की रोशनी लौट सके।

क्या अय़ोध्या में आंखें निकालने वाला गिरोह एक्टिव है...

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+