Jharkhand, Maharashtra Exit Polls 2024 Result: एक्सिस इंडिया लेकर आएगा एग्जिट पोल, जानिए खास बातें
Jharkhand, Maharashtra Exit Polls 2024 : झारखंड और महाराष्ट्र समेत पूरे देश को अब एग्जिट पोल का इंतजार है। आपको बता दें कि महाराष्ट्र और झारखंड में चुनावी दलों ने युद्धस्तर का चुनाव प्रचार किया है। अब ये प्रचार कितना असर जनता पर डाल पाए हैं इस बात का पता तो 23 नवंबर यानी कि शनिवार को चलेगा, जिस दिन चुनाव परिणाम सामने आएंगे।
लेकिन इससे पहले एग्जिट पोल लोगों की जिज्ञासाओं को थोड़ा शांत करेंगे और एक अनुमान देंगे कि इन दोनों राज्यों की सत्ता किनके हाथों में आने वाली है?

इन्हीं बातों के बीच चुनाव विश्लेषक प्रदीप गुप्ता ने बुधवार को घोषणा की कि उनकी फर्म एक्सिस माई इंडिया महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनावों के लिए स्वतंत्र रूप से एग्जिट पोल डेटा जारी करेगी।
आपको बता दें कि इससे पहले प्रदीप गुप्ता इंडिया टुडे न्यूज़ चैनल के साथ मिलकर एग्जिट पोल किया करते थे लेकिन इस साल की शुरुआत में एक्सिस माई इंडिया और चैनल के बीच संबंध टूट गए थे, क्योंकि फर्म का 2024 के आम चुनाव का पूर्वानुमान सही नहीं निकला था इसलिए अब एक्सिस अकेले ही सर्वे कर रहा है और स्वतंत्र रूप से रिजल्ट शाम 6.30 बजे के बाद आउट करेगा।
एक्सिस माई इंडिया की भविष्यवाणी गलत साबित हुई थी
मालूम हो कि 2024 के आम चुनाव में एक्सिस माई इंडिया ने भविष्यवाणी की थी कि भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाला राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नारे "अबकी बार 400 पार" पर बिल्कुल सही निकलेगा और एनडीए को 400 सीटें मिलेंगी लेकिन ऐसा हो नहीं पाया था और आंकलन गलत साबित हुआ जिसके बाद एक्सिस की काफी आलोचना हुई थी।
यही नहीं हाल ही में हुए हरियाणा विधानसभा चुनाव में एक्सिस माई इंडिया ने कांग्रेस को स्पष्ट बहुमत मिलने का अनुमान लगाया था, जिसमें 90 सदस्यीय विधानसभा में 53-65 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया था। हालांकि, भाजपा ने कांग्रेस को करीबी मुकाबले में हराया। देखते हैं कि आज इनके पिटारे से क्या निकलता है और दोनों राज्यों में किसकी सरकार बनती है?
मालूम हो कि प्रदीप गुप्ता ने आज एक्स पर एक पोस्टर साझा किया, जिसमें उन्होंने लिखा है कि- एक्सिस माई इंडिया महाराष्ट्र और झारखंड एग्जिट पोल। इसी के साथ ही उन्होंने ये भी बताया है कि वो आज शाम 7.30, रात 8.30 और 9 PM पर तीन चैनलों पर नजर आएंगे जिनके नाम हैं क्रमश: CNN news18, NDTV India, NEWS 24।












Click it and Unblock the Notifications