डा. अब्दुल कलाम की श्रद्धांजलि सभा में एसपी साहब लगाने लगे ठुमके

रांची। मिसाइल मैन के नाम से प्रसिद्ध और देश के पूर्व राष्ट्रपति डॉ एपीजे अब्दुल कलाम की मौत के बाद से पूरा देश शोक में है। लेकिन धनबाद के एसपी साहब इससे अंजान दिखे। एक कार्यक्रम के दौरान जब कलाम साहब को श्रद्धांजलि दी जा रही थी तो दूसरी तरफ धनबाद के एसपी राकेश बंसल एक कार्यक्रम में सरेआम ठुमके लगा रहे थे। कार्यक्रम धनबाद के निरसा में हो रहा था।

Jharkhand IPS officer danced while paying tribute to Dr. APJ Abdul Kalam
जानकारी के मुताबिक शहर में रन फॉर पीस कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। कार्यक्रम में एसपी साहब भी गये थे। इस दौरान उन्होंने बच्चों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से ठुमके भी लगाए। एसपी बंसल के ठुमके लगाने का फुटेज सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर वायरल हो गया है। एसपी के इस कदम की हर तरफ आलोचना हो रही है।

आपको बताते चलें कि डॉ एपीजे कलाम के निधन के बाद से देश में सात दिन का राष्ट्रीय शोक मनाया जा रहा था। इसके चलते ही कलाम साहब को श्रद्धांजलि देने के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। कार्यक्रम के दौरान जब चक दे इंडिया का गाना बजा तो गाना बजने के दौरान एसपी राकेश बंसल झुमने लगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+