लालू के ऑडियो क्लिप से जेल प्रशासन पर उठे सवाल, IG ने दिए जांच के आदेश

रांची। आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) की कथित तौर पर बीजेपी विधायक से फोन पर की गई बातचीत के बाद बिरसा मुंडा जेल प्रशासन पर सवाल खड़े हो रहे हैं। मामले की गंभीरत को देखते हुए झारखंड के जेल महानिरीक्षक वीरेंद्र भूषण ने जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि इस पूरे मामले की गहनता से जांच की जाएगी और ये पता लगाया जाएगा कि क्या वाकई लालू प्रसाद यादव ने फोन का इस्तेमाल किया था और अगर किया भी था उन्हें फोन मुहैया किसने कराया था? वीरेंद्र भूषण ने कहा कि इस मामले में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसे बख्शा नहीं जाएगा।

Recommended Video

    Lalu Yadav को Jail से Phone करना पड़ा महंगा! Patna में FIR,बंगले से पहुंचे Hospital | वनइंडिया हिंदी
    Lalu prasad yadav

    पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी करेंगे मामले की जांच- वीरेंद्र भूषण

    वीरेंद्र भूषण ने बताया कि लालू प्रसाद यादव का जो ऑडियो क्लिप वायरल हो रहा है, उसने जेल प्रशासन की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं। अगर वो ऑडियो क्लिप सही है तो ये वाकई बहुत गंभीर और चिंताजनक स्थिति है। भूषण ने बताया कि हमने जेल के अधीक्षक और रांची के उपायुक्त एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को जांच के आदेश दिए हैं और उन्होंने ये आश्वासन दिया है कि इस मामले की गंभीरता से जांच की जाएगी और रिपोर्ट आने के बाद दोषी को सजा भी मिलेगी।

    रिम्स के डायरेक्टर के बंगले में हैं लालू यादव

    वीरेंद्र भूषण ने बताया है कि ये जो मामला है वो बहुत बड़ी लापरवाही है, क्योंकि जब कोई व्यक्ति न्यायिक हिरासत में होता है तो उसे किसी भी तरह के पॉलिटिकल फेस से बातचीत करने की अनुमित नहीं है। आपको बता दें कि लालू प्रसाद यादव जिला की अनुमति से रिम्स के निदेशक के बंगले में हैं, क्योंकि उनका स्वास्थ्य ठीक नहीं है। लालू की सुरक्षा में वहां पर 5 दर्जन के करीब सुरक्षाकर्मी तैनात हैं। इनमें कई अधिकारी भी लालू की सुरक्षा में वहां तैनात हैं।

    आपको बता दें कि लालू प्रसाद यादव से मुलाकात करने वालों को झारखंड जिला प्रशासन से अनुमित लेनी होती है। लालू की बीमारी की उचित जांच करने और उन्हें जल्द ही वापस जेल में भेजने के लिए एक जनहित याचिका झारखंड हाईकोर्ट में दर्ज की गई है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+