झारखंड चुनाव: कुर्सी गंवाने के बाद मुख्यमंत्री रघुवर दास ने राज्यपाल को सौंपा इस्तीफा

नई दिल्ली। झारखंड विधानसभा चुनाव में सोमवार को बड़ा उलटफेर देखने को मिला। 81 विधानसभा सीटों पर पांच चरणों में मतदान पूरा होने के बाद 23 दिसंबर को वोटों की गिनती की गई जिसमें भारतीय जनता पार्टी को बड़ा झटका लगा है। झारखंड में हेमंत सोरेन की मुक्ति मोर्चा पार्टी ने हैरान करने वाला प्रदर्शन किया और सबसे बड़ी पार्टी बनकर सामने आई। वहीं प्रदेश की जानता ने इस बार महागठबंधन को बहुमत सौंपा है। बीजेपी की शिकस्त के बाद झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। चुनाव नतीजों की शाम रघुवर दास ने रांची के राजभवन पहुंचकर राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू को अपना त्यागपत्र सौंपा।

Jharkhand elections Chief Minister Raghubar Das resigns to Governor after losing government

हेमंत सोरेन ने दोनों ही सीटों पर दर्ज की जीत
झारखंड विधानसभा चुनाव में कांग्रेस और जेएमएम की जबरदस्त जीत बाद हेमंत सोरेन के प्रदेश में मुख्यमंत्री बनने का रास्ता साफ हो गया है। चुनाव में हेमंत सोरेन ने दोनों ही सीटों पर जबरदस्त जीत दर्ज की है। हेमंत सोरेन ने दुमका और बरहेट की सीट पर जीत दर्ज की है। दुमका से हेमंत सोरेन ने भाजपा की उम्मीदवार लुइस मरांडी को 13188 वोटों से हराया जबकि बरहेट से हेमंत सोरेन ने भाजपा के सिमोन माल्टों को 25740 वोटों से हराया है। वहीं चुनाव में जबरदस्त जीत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी हेमंत सोरेन को बधाई दी है।

पीएम मोदी ने हेमंत सोरेन को दी बधाई
मोदी ने ट्वीट किया, हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाले जेएमएम गठबंधन तो जीत के लिए बधाई। राज्य की सेवा के लिए उन्हें शुभकामनाएं। मोदी ने एक और ट्वीट में कहा, मैं झारखंड की जनता को भी धन्यवाद देता हूं। राज्य ने कई सालों तक भाजपा को राज्य की सेवा करने का अवसर दिया। भाजपा के कार्यकर्ताओं और उनके प्रयासों की भी सराहना करता हूं। हम आने वाले समय में राज्य के लोगों के मुद्दों को उठाते रहेंगे।

यह भी पढ़ें: ममता बनर्जी ने CAA के विरोध में विपक्ष से एकजुट होने का किया आह्वान, इस दिग्गज नेता को लिखी चिट्ठी

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+