झारखंड में गठबंधन की जीत पर पीएम मोदी ने हेमंत सोरेन को दी बधाई
नई दिल्ली। झारखंड विधानसभा चुनाव में झामुमो, कांग्रेस और आरजेडी गठबंधन को जीत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बधाई दी है। 81 सीटों पर हुए चुनाव में गठबंधन को स्पष्ट बहुमत मिला है। नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर हेमंत सोरेन को बधाई दी है तो वहीं भाजपा कार्यकर्ताओं और प्रदेश की जनता का भी धन्यवाद किया है।

मोदी ने ट्वीट किया, हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाले जेएमएम गठबंधन तो जीत के लिए बधाई। राज्य की सेवा के लिए उन्हें शुभकामनाएं। मोदी ने एक और ट्वीट में कहा, मैं झारखंड की जनता को भी धन्यवाद देता हूं। राज्य ने कई सालों तक भाजपा को राज्य की सेवा करने का अवसर दिया। भाजपा के कार्यकर्ताओं और उनके प्रयासों की भी सराहना करता हूं। हम आने वाले समय में राज्य के लोगों के मुद्दों को उठाते रहेंगे।
Congratulations to @HemantSorenJMM Ji and the JMM-led alliance for the victory in the Jharkhand polls. Best wishes to them in serving the state.
— Narendra Modi (@narendramodi) December 23, 2019
2014 में झारखंड में भाजपा ने आजसू के समर्थन से सरकार बनाई थी। इस चुनाव में झामुमो, कांग्रेस और आरजेडी ने गठबंधन कर चुनाव लड़ा था। 81 सीटों पर बहुमत के लिए 41 सीटों की जरूरत है। गठबंधन को 46 सीटें मिली हैं। चुनाव में झामुमो को 25, कांग्रेस को 13 और राजद को 1 सीट पर निर्णायक बढ़त है। ऐसे में गठबंधन ने बहुमत का आंकड़ा छू लिया है। वहीं भाजपा को 25 सीटें मिली हैं।
बता दें कि झारखंड विधानसभा चुनाव 30 नवंबर को शुरू हुआ था। दूसरे चरण में 20 सीटों पर 7 दिसंबर को, तीसरे चरण में 17 सीटों पर 12 दिसंबर, चौथे चरण में 15 सीटों पर 16 दिसंबर को और आखिरी चरण में 20 दिसंबर को 16 सीटों पर वोट डाले गए हैं। आज नतीजों का ऐलान हो रहा है।












Click it and Unblock the Notifications