Jharkhand Poll of the Exit polls: झारखंड में बन सकती है झामुमो-कांग्रेस की सरकार

रांची। झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए पांच चरणों में वोटिंग समाप्त हो गई है। राज्य में नई सरकार किसकी बनेगी, इसका फैसला 23 दिसंबर को होगा। वहीं, चुनाव खत्म होने के बाद अलग-अलग चैनलों के एग्जिट पोल आए हैं। इन एग्जिट पोल के मुताबिक, राज्य में भाजपा को बड़ा नुकसान हो सकता है और उनकी सरकार जा सकती है। तमाम एजेंसियों द्वारा आए सर्वे इस बात की तरफ इशारा कर रहे हैं कि झारखंड में कांग्रेस-जेएमएम-राजद के नेतृत्व वाले गठबंधन की सरकार बन सकती है।

इंडिया टुडे-एक्सिस माय इंडिया के सर्वे में भाजपा को बड़ा नुकसान

इंडिया टुडे-एक्सिस माय इंडिया के सर्वे में भाजपा को बड़ा नुकसान

इंडिया टुडे और एक्सिस माय इंडिया के एक्जिट पोल के मुताबिक, झारखंड में भाजपा की वापसी होती नहीं दिख रही है। इस एक्जिट पोल के मुताबिक, राज्य की 81 विधानसभा सीटों में से झामुमो-कांग्रेस-राजद गठबंधन को 38 से 50 सीटें मिल रही हैं, ऐसे में गठबंधन दल आसानी से सरकार बना सकते हैं। इस एग्जिट पोल के मुताबिक, भाजपा को 22 से 32 सीटें, आजसू को 3-5, जेवीएम को 2-4 और अन्य को 4-7 सीटें मिल सकती हैं।

ABP-C वोटर के एग्जिट पोल में त्रिशंकु विधानसभा

ABP-C वोटर के एग्जिट पोल में त्रिशंकु विधानसभा

आईएनएस-सी वोटर-एबीपी के एग्जिट पोल नतीजों में भारतीय जनता पार्टी को 28-36 सीट मिलने का अनुमान लगाया गया है जबकि कांग्रेस-JMM-RJD गठबंधन को 31-39 सीटों का अनुमान है। वहीं, एजेएसयू को 3-7 तथा बालू लाल मरांडी की झारखंड विकास पार्टी को 1-4 सीट मिलने का अनुमान लगाया गया है। आईएनएस-सी वोटर-एबीपी के एग्जिट पोल के मुताबिक राज्य में त्रिशंकु विधानसभा रह सकती है। 81 सीटों वाली विधानसभा में बहुमत हासिल करने के लिए 41 का आंकड़ा जरूरी है।

क्या कहता है टाइम्स नाउ का एग्जिट पोल

क्या कहता है टाइम्स नाउ का एग्जिट पोल

टाइम्स नाउ के एग्जिट पोल के अनुसार, झारखंड में भाजपा को 28 सीटें मिलने का अनुमान है जबकि कांग्रेस, जेएमएम और आरजेडी गठबंधन को 44 सीटें मिलने का अनुमान है। गौरतलब है कि सरकार बनाने के लिए बहुमत का आंकड़ा 41 है। यानी, टाइम्स नाउ के सर्वे के मुताबिक, झारखंड में कांग्रेस गठबंधन की सरकार बन सकती है। बता दें कि झारखंड में कांग्रेस, झारखंड मुक्ति मोर्चा और आरजेडी ने मिलकर चुनाव लड़ा है।

कशिश न्यूज का एग्जिट पोल

कशिश न्यूज का एग्जिट पोल

कशिश न्यूज के एग्जिट पोल में मुख्यमंत्री रघुवर दास को बड़ा झटका लग सकता है, सर्वे के मुताबिक राज्य में गठबंधन की सरकार बन सकती है। इस सर्वे के मुताबिक, बीजेपी को 25-30 सीटें मिल सकती हैं जबकि कांग्रेस, जेएमएम और आरजेडी गठबंधन को 37-49 सीटें मिल सकती हैं। वहीं, आजसू के खाते में 2-4 सीटें आ सकती हैं।

पोल ऑफ पोल्स में गठबंधन दल को बहुमत

पोल ऑफ पोल्स में गठबंधन दल को बहुमत

चारों एग्जिट पोल के औसत की बात करें तो गठबंधन दल 42 सीटों पर जीत दर्ज कर सकता है। जबकि बीजेपी के खाते में 29, जेवीएम को 3 और आजसू को चार सीटों पर जीत मिल सकती है। झारखंड विधानसभा चुनाव 30 नवंबर को शुरू हुआ था। दूसरे चरण में 20 सीटों पर 7 दिसंबर को मतदान हुआ था जबकि तीसरे चरण में 17 सीटों पर 12 दिसंबर को वोटिंग हुई थी। वहीं, चौथे चरण में 15 सीटों पर 16 दिसंबर को और आखिरी चरण में 20 दिसंबर को 16 सीटों पर वोट डाले गए। विधानसभा चुनावों के नतीजे 23 दिसंबर को आएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+