झारखंड: पोलिंग बूथ पर पिस्तौल लहराते नजर आए कांग्रेस प्रत्याशी, Video सामने आने पर EC ने किया तलब

नई दिल्ली। झारखंड में विधानसभा चुनाव के लिए पहले चरण का मतदान शनिवार को हुआ इसी बीच कांग्रेस प्रत्याशी केएन त्रिपाठी का पोलिंग बूथ पर पिस्तौल लहराने का एक वीडियो सामने आया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक केएन त्रिपाठी डालटनगंज विधानसभा क्षेत्र में पलामू के कोशियारी बूथ पर पहुंचे तो वहां पहले से ही मैजूद बीजेपी कार्यकर्ताओं के साथ उनके कार्यकर्ताओं की बहस हो गई। इसी बीच केएन त्रिपाठी ने अपनी पिस्तौल निकाल ली जिसके बाद उन्हें राज्य चुनाव आयोग ने तलब किया है।

पोलिंग बूथ पर भिड़े कार्यकर्ता

पोलिंग बूथ पर भिड़े कार्यकर्ता

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कोशियारी बूथ भाजपा पत्याशी आलोक चौरसिया के गांव में है। मतदान के बीच बूथ पर केएन त्रिपाठी और उनके कार्यकर्ताओं के पहुंचने से दोनों पार्टी के बीच गरमा गरमी बढ़ गई। इस दौरान बीजेपी और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच गाली गलौज भी हुई। बताया जा रहा है कि केएन त्रिपाठी और उनके कार्यकर्ताओं ने वहां जमकर गुंडागर्दी की है। बहस के बीच त्रिपाठी हाथ में लिए अपनी पिस्तौल भी लहराते नजर आए।

राज्य चुनाव आयोग ने किया तलब

राज्य चुनाव आयोग ने किया तलब

मामला राज्य चुनाव आयोग के संज्ञान में आने के बाद केएम त्रिपाठी को तलब किया गया है। मुख्य निर्वाचन पदाअधिकारी शैलेश कुमार चौरसिया ने कहा कि, मैंने राज्य निर्वाचन अधिकारी से फोन पर बात की है, पोलिंग बूथ पर मतदान प्रभावित नहीं हुआ है और पूरे मामले की रिपोर्ट भी मांगी गई है। शैलेश कुमार चौरसिया बताया कि जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। वीडियो में देखा जा सकता है कि दोनों पार्टी के कार्यकर्ताओं में तीखी बहस हो रही है और इसी बीच केएन त्रिपाठी को उनके अंगरक्षक भीड़ से बाहर लेकर आते हैं।

81 सीटों पर हो रहा है मतदान

झारखंड विधानसभा चुनाव का ऐलान होने के बाद भारतीय जनता पार्टी एक बार फिर सत्ता में आने के लिये पुरजोर कोशिशें कर रही है। लेकिन जीत किससकी होगी और कौन अगला मुख्‍यमंत्री बनेगा, यह तय करेगी जनता। हाल के विधानसभा चुनावों के नतीजों के मद्देनजर झारखंड की चुनावी जंग दिलचस्प होने वाली है। यहां मैजिक नंबर 41 है और सभी शीर्ष पार्टियां हर प्रकार के दांव खेलने की कोशिश में रहेंगी। झारखंड विधानसभा में कुल 81 सीटें हैं। यह राज्य 2000 में अपने अस्तित्व में आया था। यहां पर भारतीय जनता पार्टी, झारखंड मुक्ति मोर्चा, झारखंड विकास मोर्चा (प्रजातांत्रिक) और कांग्रेस पार्टी बड़ी पार्टियों में शुमार हैं।

यह भी पढ़ें: बीजेपी विधायक का बयान, केरल में सत्ता हासिल नहीं कर पाएगी पार्टी

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+