बीजेपी विधायक का बयान, केरल में सत्ता हासिल नहीं कर पाएगी पार्टी

नई दिल्ली।भारतीय जनता पार्टी केरल में अपना प्रभाव बढ़ाना चाहती है और लेफ्ट को उसके गढ़ से उखाड़ फेंकने की बात करती है लेकिन केरल में पार्टी के इकलौते विधायक ऐसा नहीं सोचते हैं। बीजेपी विधायक ओ. राजगोपाल की सोच पार्टी लाइन से अलग है। उन्होंने कहा कि निकट भविष्य में बीजेपी केरल में सत्ता हासिल करेगी, उनको ऐसा नहीं लगता है। वे केरल विधानसभा में बोल रहे थे।

bjp wont rule kerala, thinks party mla O Rajagopal

उन्होंने बढ़ती बेरोजगारी के मुद्दे पर सदन में अपनी बात रखी। राजगोपाल ने कहा, 'बीजेपी केरल की सत्ता में आती दिखाई नहीं दे रही है। पार्टी कभी यहां सत्ता में नहीं रही है और मुझे निकट भविष्य में ऐसे आसार दिखाई नहीं दे रहे हैं। लेकिन केरल में बेरोजगारी बड़ा मुद्दा है। राज्य के बहुत से लोगों को रोजगार की तलाश में अन्य राज्यों की तरफ रूख करना पड़ता है।'

राजगोपाल ने कहा कि नौकरी की तलाश में लोगों को केरल से बाहर जाना पड़ता है, यही सच्चाई है। विधानसभा में पार्टी विधायक द्वारा दिए गए इस बयान पर केरल बीजेपी की तरफ से अभी कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। राजगोपाल का ये बयान तब आया है जब बीजेपी दक्षिण के राज्यों में जीत दर्ज करने की कोशिश में पूरी ताकत से जुटी है।

साल 2014 के लोकसभा चुनाव में राजगोपाल ने कांग्रेस के दिग्गज नेता शशि थरूर को कड़ी चुनौती दी थी। वही, पिछले चुनावों में केरल में बीजेपी का मत प्रतिशत भी बढ़ा है और इससे उत्साहित पार्टी लेफ्ट को उनके गढ़ में हराने का दावा कर रही है। लेकिन पार्टी के इकलौते विधायक के इस बयान के बाद देखना है बीजेपी क्या प्रतिक्रिया देती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+