Jharkhand Polling: दूसरे चरण का मतदान संपन्न, रिकॉर्ड 62.40 फीसदी हुई वोटिंग

नई दिल्ली। झारखंड विधानसभा चुनाव में आज दूसरे चरण के लिए मतदान हो रहे हैं। इस चरण में प्रदेश की 20 विधानसभा सीटों पर वोट डाले जाएंगे। ये सीटें हैं- जगन्नाथपुर, मनोहरपुर, चक्रधरपुर, तमाड़, मांडर, तोरपा, खूंटी, सिसई, सिमडेगा, बहरागोड़ा, घाटशिला, पोटका, जुगसलाई, जमशेदपुर पूर्वी, जमशेदपुर पश्चिमी, सरायकेला, खरसावां, चाईबासा, मझगांव और कोलेबिरा। जमशेदपुर पूर्वी और जमशेदपुर पश्चिमी को छोड़कर बाकी 18 सीटों पर सुबह 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक वोटिंग होगी, वहीं जमशेदपुर पूर्वी और जमशेदपुर पश्चिमी सीट पर सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान होगा। इस फेज में 18 सीटें नक्सल प्रभावित हैं, ऐसे में सुरक्षा के खास इंतजाम किए गए हैं। दूसरे चरण में कुल 260 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं, जिनमें 231 पुरुष और 29 महिला प्रत्याशी शामिल हैं। प्रदेश के मुख्यमंत्री रघुवर दास, सरयू राय, गौरव वल्लभ, पूर्व मंत्री राजा पीटर, पूर्व नक्सली कुंदन पाहन समेत कई दिग्गजों की किस्मत का फैसला ईवीएम में कैद होगा। पढ़िए, झारखंड में दूसरे चरण के मतदान का पल-पल का लाइव अपडेट...

Jharkhand Polling Live: झारखंड में दूसरे चरण का मतदान आज

LIVE Feed
Dec 07, 2019, 6:20 PM IST

झारखंड में दूसरे चरण का मतदान संपन्न, रिकॉर्ड 62.40 फीसदी हुई वोटिंग
Dec 07, 2019, 5:22 PM IST

पुलिस अधिकारी की हार्ट अटैक से मौत

झारखंड विधानसभा चुनाव के दौरान ड्यूटी पर तैनात 44 वर्षीय सहायक पुलिस उपनिरीक्षक हरिश्चंद्र गिरी को हार्ट अटैक आने से उनकी मौत हो गई है।
Dec 07, 2019, 5:12 PM IST

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि हम झारखंड के विधानसभा चुनाव में निश्चित तौर पर दो-तिहाई बहुमत के साथ चुनाव में जीत हासिल करेंगे।
Dec 07, 2019, 2:12 PM IST

हिंसा की छिटपुट घटनाओं के बीच दोपहर एक बजे तक 40 फीसदी से अधिक मतदान, सुरक्षा के कड़े इंतजाम
Dec 07, 2019, 2:09 PM IST

झारखंड में दूसरे चरण का मतदान जारी, दोपहर एक बजे तक 40 फीसदी मतदान
Dec 07, 2019, 1:00 PM IST

मतदान केंद्र के अंदर गड़बड़ी की कोशिश हो रही थी, सुरक्षा जवान ने रोकने की कोशिश करने पर ग्रामीणों ने किया पथराव
Dec 07, 2019, 1:00 PM IST

गुमला जिले के सिसई विधानसभा क्षेत्र के बघनी बूथ पर पुलिस फायरिंग, एक ग्रामीण की मौत जबकी दो अन्य घायल
Dec 07, 2019, 12:11 PM IST

झारखंड में दूसरे चरण का मतदान जारी, 11 बजे तक 28.51 फीसदी मतदान
Dec 07, 2019, 11:08 AM IST

झारखंड के द्वितीय चरण के सभी मतदाताओं से अपील करता हूं कि अधिक से अधिक संख्या में मतदान कर लोकतंत्र के महापर्व में भागीदार बने। एक समृद्ध और प्रगतिशील झारखंड के लिए आपका एक-एक वोट महत्वपूर्ण है।- अमित शाह
Dec 07, 2019, 10:23 AM IST

झारखंड में दूसरे चरण का मतदान जारी, सुबह 9 बजे तक 13.03 फीसदी वोटिंग
Dec 07, 2019, 10:17 AM IST

झारखंड के बहरागोड़ा विधानसभा सीट पर कार्डियक अरेस्ट के कारण एक पुलिस अधिकारी की मौत
Dec 07, 2019, 10:16 AM IST

रघुवर दास का ट्वीट- आपका एक-एक वोट झारखण्ड का भविष्य तय करेगा, झारखण्ड के विकास की रफ्तार को बढ़ाएगा। वोट करने जरूर जाएं।
Dec 07, 2019, 9:57 AM IST

झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने जमशेदपुर स्थित पोलिंग बूथ पर किया मतदान
Dec 07, 2019, 9:30 AM IST

20 सीटों पर हो रहे मतदान के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं, 42 हजार सुरक्षाकर्मियों को किया गया है तैनात
Dec 07, 2019, 9:04 AM IST

कुल 6,066 पोलिंग स्टेशन में नक्सल प्रभावित इलाकों के 949 बूथ को संवेदनशील और 762 को सेंसिटिव घोषित किया गया है
Dec 07, 2019, 8:20 AM IST

झारखंड में दूसरे चरण का मतदान जारी, खूंटी में पोलिंग बूथ के बाहर लगी लंबी कतारें
Dec 07, 2019, 7:37 AM IST

पीएम मोदी ने अधिक से अधिक मतदान करने की अपील की है। उन्‍होंने कहा है- झारखंड विधानसभा चुनाव में आज दूसरे दौर का मतदान है। सभी मतदाताओं से मेरा आग्रह है कि वे अधिक से अधिक संख्या में मतदान कर लोकतंत्र के इस उत्सव को सफल बनाएं।
Dec 07, 2019, 6:17 AM IST

40,000 जवानों को दूसरे चरण के मतदान की सुरक्षा व्यवस्था में लगाया गया है।
Dec 07, 2019, 6:16 AM IST

मुख्यमंत्री रघुवर दास, स्पीकर डा. दिनेश उरांव, बीजेपी के बागी नेता सरयू राय, मंत्री नीलकंठ सिंह मुंडा, रामचंद्र सहिस, बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा, जेडीयू के प्रदेश अध्यक्ष सालखन मुर्मू सहित कई दिग्गजों की प्रतिष्ठा इस चरण में दांव लगी हुई है।
Dec 07, 2019, 12:41 AM IST

इस फेज में झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास की जमशेदपुर पूर्वी सीट पर भी मतदान, उनके खिलाफ सरयू राय के आने से मामला दिलचस्प हो गया। वहीं, कांग्रेस की ओर से गौरव वल्लभ ने मुकाबले को त्रिकोणीय बना दिया है।
Dec 07, 2019, 12:25 AM IST

इस फेज में इन सीटों पर है मतदान- जगन्नाथपुर, मनोहरपुर, चक्रधरपुर, तमाड़, मांडर, तोरपा, खूंटी, सिसई, सिमडेगा, बहरागोड़ा, घाटशिला, पोटका, जुगसलाई, जमशेदपुर पूर्वी, जमशेदपुर पश्चिमी, सरायकेला, खरसावां, चाईबासा, मझगांव और कोलेबिरा।
Dec 07, 2019, 12:25 AM IST

47,24,968 मतदाता अपने मताधिकार का करेंगे इस्तेमाल
Dec 07, 2019, 12:24 AM IST

इस फेज में कुल 260 उम्मीदवार चुनाव मैदान में, इनमें 231 पुरुष और 29 महिला प्रत्याशी शामिल
Dec 07, 2019, 12:22 AM IST

झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में आज 20 विधानसभा क्षेत्रों में मतदान

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+