झारखंड में चौथे चरण का चुनाव खत्म, 15 सीटों पर 63 फीसदी मतदान
New Delhi, India
Recommended Video
Jharkhand Assembly Election-2019 : चौथे चरण की 15 सीटों पर वोटिंग खत्म | वनइंडिया हिंदी
नई दिल्ली। झारखंड विधानसभा चुनाव में चौथे चरण के तहत आज 15 सीटों पर मतदान खत्म हो गया है। इस चरण में 63 फीसदी मतदान हुआ है। चौथे चरण में 15 सीटों पर कुल 221 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं, जिनकी किस्मत ईवीएम में कैद हो गई है। चौथे चरण में चार जिलों की 15 सीटों- देवघर (सु), जमुआ (सु), चंदनकियारी (सु), मधुपुर, बागोदर, गाण्डेय, गिरीडीह, डुमरी, बोकारो, सिंद्री, निरसा, धनबाद, झरिया, टुंडी और बाघमारा पर वोट डाले गए हैं। झारखंड में कुल पांच चरणों में मतदान होना है, ऐसे में एक चरण और बाकी है। चुनावों के नतीजे 23 दिसंबर को घोषित किए जाएंगे। झारखंड में चौथे चरण का मतदान का लाइव अपडेट।

LIVE Feed
झारखंड में 1 बजे तक 44.74 फीसदी वोटिंग हुई है।
44.74% voter turnout recorded till 1pm in fourth phase of Jharkhand assembly elections.
— ANI (@ANI) December 16, 2019
READ MORE













Click it and Unblock the Notifications