झारखंड के लातेहर में 9 घंटे से फंसी है राजधानी एक्सप्रेस, बसों से भेजे गए यात्री, जानिए पूरा मामला
रांची। धनबाद रेल मंडल के सीआईसी सेक्शन के टोरी में टाना भगत समुदाय के रेल रोको आंदोलन की वजह से 24 घंटे में 28 मालगाड़ियां प्रभावित हुई हैं। गुरुवार सुबह रांची राजधानी एक्सप्रेस को डालटनगंज में रोकना पड़ा। अभी भी आंदोलन समाप्त नहीं हुआ है। रेल मंत्रालय के पीआर डीजी नारायण ने बताया कि लातेहार के डाल्टनगंज में एक राजधानी ट्रेन 9 घंटे से फंसी है। कई जरूरी सामान ला रहीं कई ट्रेनें भी फंसी हैं। हम झारखंड सरकार से आग्रह करते हैं कि ट्रैक खाली करवाएं, प्रदर्शनकारियों को ट्रेन रोकने का अधिकार नहीं है।

पलामू के उपायुक्त शशि रंजन ने बताया कि रांची राजधानी के 714 यात्रियों को डाल्टनगंज से दोपहर लगभग एक बजे रांची तथा उनके अन्य गंतव्य स्थानों के लिए रवाना किया गया। रेलवे ने यात्रियों के लिए कुल 32 बसों की व्यवस्था राज्य सरकार के सहयोग से की है।
क्या है मामला
बता दें कि झारखंड के टाना भगत अपने हक के लिए आंदाेलन कर रहे हैं, जिसके कारण गुरुवार को धनबाद रेलखंड पर रेल यातायात बाधित है। रांची राजधानी एक्सप्रेस डालटनगंज रेलवे स्टेशन पर खड़ी है। अखिल भारतीय राष्ट्रीय स्वतंत्रता सेनानी टाना भगत समुदाय छोटानागपुर काश्तकारी अधिनियम के तहत अपनी जमीन वापस करने की मांग कर रहे हैं। वे अपनी जमीन को लगान मुक्त करने की भी मांग कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications