Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

झारखंड में फिर मॉब लिंचिंग, बच्चा चोरी के शक में 70 साल के बुजुर्ग को पीट-पीटकर मार डाला

रांची। झारखंड में मॉब लिंचिंग की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। कुछ महीने पहले तबरेज अंसारी नाम के युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी, जिसको लेकर काफी बवाल मचा था। वहीं, अब बच्चा चोरी की अफवाह पर साहिबगंज जिले में भीड़ ने एक 70 साल के बुजुर्ग को इतना पीटा कि उसने दम तोड़ दिया। इन दिनों पूरे सूबे में बच्चा चोरी की अफवाहों ने जोर पकड़ लिया है।

jharkhand: 70 years old man lynched over child lifting suspicions

बताया जा रहा है कि मृतक इलाके में जड़ी बुटी चुनने गया था, वहीं बगल में पहले से कुछ बच्चे खेल रहे थे। इस दौरान बुजुर्ग बच्चों से बात करने लगा। इतने में वहां कुछ लोग इकट्ठा हो गए और बच्चा चोर समझ बुजुर्ग को पीटना शुरू कर दिया। भीड़ इतनी उग्र हो गई कि बुजुर्ग की उम्र का भी उनको ध्यान नहीं रहा और इस पिटाई से उसने दम तोड़ दिया।

इस वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। अभी तक मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। ये मामला मिर्जाचौकी पुलिस स्टेशन के अतंर्गत कुची पहाड़ी का बताया जा रहा है। जो रांची से करीब 440 किमी दूरी पर है। जिले के एसपी ने बताया कि बुजुर्ग व्यक्ति की अस्पताल ले जाते वक्त रास्ते में ही मौत हो गई थी। एसपी ने बताया कि बुजुर्ग के शरीर पर कुछ चोटों के निशान थे, पोस्टमॉर्टम के बाद मौत के असली कारण का पता चल जाएगा।

वहीं, एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि जब भीड़ से बचाकर बुजुर्ग को मिर्जाचौकी के हेल्थकेयर सेंटर लाया जा रहा था, वह अचानक गिर पड़ा और उसकी मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है। कुछ स्थानीय लोगों ने इस दौरान पुलिस को बताया कि वह बुजुर्ग अक्सर इलाके में जड़ी-बुटी चुनने आया करता था। पुलिस का कहना है कि बच्चा चोरी की बढ़ती अफवाहों को रोकने के लिए और लोगों को जागरूक करने के लिए इलाके के ग्राम प्रधानों की मदद ली जा रही है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+