झारखंड के 24 साल: ना मरांडी, ना सोरेन, 13 CM में सिर्फ एक ही CM ने पूरा किया कार्यकाल, जानिए कौन हैं वो?
Jharkhand CM News: झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के नेता हेमंत सोरेन ने गुरुवार (04 जुलाई) को तीसरी बार झारखंड के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। इससे पहले 3 जुलाई को चंपई सोरेन ने राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंपा था।अपने पिता JMM सुप्रीमो शिबू सोरेन की राजनीतिक विरासत को संभालने के लिए हेमंत सोरेन पहली पसंद नहीं थे लेकिन 2009 में उनके बड़े भाई दुर्गा की किडनी फेल होने के कारण संदिग्ध मौत के बाद हेमंत को राजनीति में उतारा गया था।
हेमंत सोरेन करीब पांच महीने बाद 28 जून 2024 को जेल से रिहा किया गया। जब झारखंड हाई कोर्ट ने कथित भूमि घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में उन्हें जमानत दे दी। 31 जनवरी को गिरफ्तारी से कुछ समय पहले ही उन्होंने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था।

झारखंड की स्थापना 2000 में होने के बाद पिछले 24 सालों में राज्य में 13 मुख्यमंत्री बने हैं, जिसमें से अभी तक कार्यकाल सिर्फ एक ही सीएम ने पूरा किया है।
ये भी पढ़ें- Hemant Soren: हेमंत सोरेन फिर बने झारखंड के सीएम, तीसरी बार ली शपथ
कौन हैं झारखंड के अब तक के 13 मुख्यमंत्री?
झारखंड में सबसे पहले 15 नवम्बर 2000 को बाबूलाल मरांडी मुख्यमंत्री बने थे। उसके बाद 18 मार्च 2003 को अर्जुन मुंडा, 2 मार्च 2005 को शिबू सोरेन, 12 मार्च 2005 को अर्जुन मुंडा, 18 सितंबर 2006 को मधु कोड़ा, 28 अगस्त 2008 को शिबू सोरेन, 30 दिसंबर 2009 को भी शिबू सोरेन, 11 सितंबर 2010 अर्जुन मुंडा, 13 जुलाई 2013 को हेमंत सोरेन, 28 दिसबंर 2014 को रघुवर दास, 29 दिसंबर 2019 हेमंत सोरेन, 2 फरवरी 2024 चंपई सोरेन और फिर से 4 जुलाई 2024 हेमेंत सोरेन।
झारखंड के किस CM ने पूरा किया अपना कार्यकाल?
इन सभी 13 मुख्यमंत्रियों में से सिर्फ एक ही मुख्यमंत्री अब तक ऐसे हुए हैं, जिन्होंने अपने पांच साल का कार्यकाल पूरा किया है। वो हैं रघुवर दास। भाजपा के नेता रघुवर दास झारखंड के 28 दिसंबर 2014 से 28 दिसबंर 2019 तक मुख्यमंत्री रहे हैं। फिलहाल रघुवर दास ओडिशा के गर्वनर हैं।
BJP के इस नेता का कार्यकाल भी रहा लंबा
रघुवर दास के बाद भाजपा के दूसरे नेता अर्जुन मुंडा झारखंड के सबसे लंबे समय तक सेवा करने वाले मुख्यमंत्री रह चुके हैं। उन्होंने तीन कार्यकालों में पांच साल से अधिक समय तक सेवा की, लेकिन कभी भी कार्यकाल पूरा नहीं कर पाया।
ये भी पढ़ें- झारखंड के सीएम चंपई सोरेन ने दिया इस्तीफा, हेमंत सोरेन फिर से बनेंगे मुख्यमंत्री
इस नेता का कार्यकाल तो सिर्फ 10 दिनों का रहा
शिबू सोरेन का पहला कार्यकाल केवल दस दिनों में खत्म हो गया था। शिबू सोरेन अपना बहुमत साबित नहीं कर पाए थे और उन्हें इस्तीफा देना पड़ा था। वहीं मधु कोड़ा राज्य मुख्यमंत्री बनने वाले कुछ निर्दलीय उम्मीदवारों में से एक हैं। उनके शासनकाल के बीच राज्य तीन बार राष्ट्रपति शासन के अधीन भी रहा है।












Click it and Unblock the Notifications