झारखंड के सीएम चंपई सोरेन ने दिया इस्तीफा, हेमंत सोरेन फिर से बनेंगे मुख्यमंत्री

हेमंत सोरेन की वापसी के बाद झामुमो ने सहयोगी दलों के साथ मिलकर एक बार फिर सीएम बदलने की तैयारी कर ली है। जेएमएम के नेतृत्व वाले गठबंधन के विधायकों के बीच एक अहम बैठक हुई। जिसमें हेमंत सोरेन को फिर से सीएम बनाने का निर्णय लिया गया। इस मीटिंग के बाद चंपई सोरेन ने सीएम पद से इस्तीफा देने का निर्णय लिया है।

जेएमएम और सहयोगी दलों की बैठक के बाद सीएम चंपई सोरेन सीधे राजभवन पहुंचे। जहां उन्होंने राज्यपाल से मुलाकात की और अपना इस्तीफा सौंपा। इस दौरान सीएम चंपई के साथ हेमंत सोरेन समेत जेएमएम के अन्य दिग्गज नेता भी मौजूद रहे।

Jharkhand CM Champai Soren resigns

राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंपने के बाद चंपई सोरेन ने कहा कि अब जबकि हेमंत सोरेन वापस आ गए हैं, तो जेएमएम समेत सरकार के सभी घटक दलों ने उन्हें फिर से सीएम बनाने का निर्णय लिया है। चंपई सोरेन ने कहा, "कुछ दिन पहले मुझे मुख्यमंत्री बनाया गया और मुझे राज्य की जिम्मेदारी मिली। हेमंत सोरेन के वापस आने के बाद हमारे गठबंधन ने यह फैसला लिया और हमने हेमंत को चुना। सोरेन हमारे नेता हैं, अब मैंने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है...।"

झारखंड में चपई सोरेन के इस्तीफे के बाद नए सीएम की शपथ की तैयारियां भी शुरु हो गई हैं। इसी सफ्ताह हेमंत सोरेन शपथ ले सकते हैं। हालांकि वे लैंड माइंस केस में जमानत पर हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+