Hemant Soren: हेमंत सोरेन फिर बने झारखंड के सीएम, तीसरी बार ली शपथ
CM Hemant Soren oath: झारखंड के सीएम चंपई सोरेन के इस्तीफे के बाद अब हेमंत सोरेन ने मुख्यंत्री पद की शपथ ली है। रांची में राजभवन में हेमेंत सोरेन के शपथ समारोह के दौरान जेएमएम समेत सहयोगी दलों के कई नेता मौजूद रहे।
एक जमीन पर कथित तौर पर कब्जे के आरोप में प्रवर्तन निदेशालय ने हेमंत सोरेन को 31 जनवरी को गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी से पहले सोरेन ने झारखंड के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। झारखंड हाई कोर्ट ने उनको 28 जून को जमानत दे दी थी। बेल का आदेश देते हुए कोर्ट ने कहा की मामले में प्रथमदृष्टया सोरेन इस मामले में दोषी नजर नहीं आते।

झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन अपनी पार्टी के नेतृत्व वाले गठबंधन के विधायकों के बीच सर्वसम्मति के बाद तीसरी बार राज्य के मुख्यमंत्री के रूप में वापसी की।
हेमंत सोरेन को बेल मिलने के बाद झारखंड के कार्यवाहक मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने बुधवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद राज्यपाल ने हेमंत सोरेन को नई सरकार के गठन का न्योता दिया। गवर्नर से न्यौता मिलने बाद हेमंत सोरेन ने आज शाम सीएम पद की शपथ ली।
बता दें कि सीएम हेमंत सोरेन के खिलाफ पांच महीने पहले कथित लैंड स्कैम मामले में कार्रवाई की गई थी। गिरफ्तारी से पहले ही सीएम ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। जिसके बाद चंपई सोरेन को प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाया गया। चंपई सोरेन ने बुधवार को ही राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन को अपना इस्तीफा सौंप दिया था। इसके साथ ही राज्य में नई सरकार के गठन का रास्ता साफ हो गया था।












Click it and Unblock the Notifications